W3Schools
Advertisement

Aaj ka Career Rashifal 09 July: आज खुलेगा मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों की किस्मत का ताला, धन के मामले में मिथुन-मीन रखें ध्यान

11:24 AM Jul 09, 2026 IST | Khushi Srivastava
aaj ka career rashifal 09 july  आज खुलेगा मेष  वृषभ और सिंह राशि वालों की किस्मत का ताला  धन के मामले में मिथुन मीन रखें ध्यान
Aaj ka Career Rashifal 09 July (AI Generated)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के बदलने से हमारे काम-काज, नौकरी और बिजनेस में कई नए बदलाव आते हैं। आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की, नए अवसरों और आर्थिक लाभ के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज ग्रहों की स्थिति कहती है कि धैर्य के साथ कदम उठाना ही आज के लिए सबसे बेहतर रहेगा। आज का करियर राशिफल के अनुसार, (Aaj ka Career Rashifal 09 July) मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को करियर में नए और बेहतरीन मौके मिलेंगे, जबकि कन्या और मीन राशि वालों को आज कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लेना चाहिए।
आज जहां कुछ राशियों के लिए सफलता के बंद दरवाजे खुलने वाले हैं और सुनहरे मौकों की बारिश होने वाली है, वहीं कुछ राशियों को अपने काम-काज में बहुत फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है। आइए, जानते हैं मेष से मीन राशिफल तक आज सभी 12 राशियों के सितारे उनके करियर, नौकरी और बिजनेस के बारे में क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं।

कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा आज का दिन? (Horoscope Today 09 July)

1. मेष राशि (Aries)

आज मेहनत से पैसा कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। जल्दबाजी में खरीदारी या निवेश करने से बचें और बिना सोचे-समझे जोखिम न लें। बुद्धिमानी से लिया गया फैसला ही आपकी बचत को सुरक्षित रखेगा। नौकरी में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बड़े काम खुद आगे बढ़कर संभालेंगे। अधिकारियों या क्लाइंट्स से बातचीत में जल्दबाजी न करें। इंटरव्यू देने वालों को आज शाम तक सफलता मिलने की आसार हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।

Advertisement

2. वृषभ राशि (Taurus)

आज परिवार की जरूरतों के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं, तो बजट बनाकर चलें। किसी को भी बिना सोचे-समझे उधार देने से बचें। लंबे समय के लिए किया गया निवेश सेफ हैं। दफ्तर में आपका शांत स्वभाव मुश्किलों को आसानी से दूर कर देगा। टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। कोई प्रोजेक्ट धीमा चले तो धैर्य रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें और उन्हें सफेद फूल अर्पित करें।

Advertisement

3. मिथुन राशि (Gemini)

आज पैसों से जुड़े कागजात बहुत ध्यान से देखें और बिना पढ़े किसी समझौते पर साइन न करें। धन की बड़ी डील करने से पहले पूरा समय लें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। आज की छोटी बचत भविष्य में काम आएगी। कार्यक्षेत्र में पुराने कामों में सुधार करना पड़ सकता है। योजनाओं में बदलाव के अनुसार खुद को ढालें। अपनी बात को साफ तरीके से कहें ताकि कोई गलतफहमी न हो।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी को दूर्वा (हरी घास) चढ़ाएं।

Advertisement

4. कर्क राशि (Cancer)

निवेश या बचत को लेकर परिवार के बुजुर्गों से अच्छी सलाह मिलेगी। भावनाओं में बहकर फालतू पैसे खर्च करने से बचें। ऑफिस में आपकी लगन और मेहनत पर अधिकारियों की नजर रहेगी, जिससे नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। शांत रहकर विवादों को सुलझाएं।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।

5. सिंह राशि (Leo)

आज दिखावे के चक्कर में आकर महंगी चीजें खरीदने से बचें। जोखिम भरे कामों से अभी दूर रहें। क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छा मौका या संदेश मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ विनम्रता से पेश आएं और मिलकर काम करें। कोई पुराना रुका हुआ प्रोजेक्ट अच्छे फायदों के साथ वापस मिल सकता है।
शुभ रंग: गोल्डन या पीला
शुभ अंक: 1
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।

6. कन्या राशि (Virgo)

आज अपनी पुरानी आर्थिक योजनाओं को दोबारा जांचने का दिन है। आज कही पैसा निवेश करने से बचें। पुराने रुके हुए बिल को निपटाने पर ध्यान दें। मुश्किलों को हल करने का आपका तरीका ऑफिस में आपकी ताकत बनेगा। आज फिजूल खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

7. तुला राशि (Libra)

आज सोच-समझकर लिए गए फैसले आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएंगे। केवल बातों पर भरोसा करके पैसों का लेन-देन न करें, हर बात का लिखित रिकॉर्ड जरूर रखें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ धीरज से काम लें। सही से जांच पड़ताल के बाद ही नए काम की शुरुआत करें।
शुभ रंग: पिंक या क्रीम
शुभ अंक: 7
उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद को सफेद मिठाई का दान करें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपको कमाई बढ़ाने के कुछ नए रास्ते मिल सकते हैं। आज तुरंत फायदा देने वाली गलत निवेशों से दूर रहें और सुरक्षित निवेश पर ही ध्यान दें। ऑफिस में आपकी लगन से रुके हुए काम समय पर पूरे होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आएगी। अनुशासन से काम करते रहें, आपकी मेहनत का फल जरूर दिखेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

9. धनु राशि (Sagittarius)

पैसे के मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। आज यात्रा या पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कुछ जरूरी खर्चे सामने आ सकते हैं। करियर को मजबूत बनाने के लिए अपने हुनर को और बेहतर करने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में होने वाली यात्राओं में थोड़ी देरी हो सकती है। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

10. मकर राशि (Capricorn)

आज किसी से भी नया कर्ज लेने या जोखिम भरे कामों में पैसा लगाने से पूरी तरह बचें। आपकी सोची-समझी प्लानिंग ही आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगी। कोई पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यवस्थित तरीके से काम करें। काम में देरी होने पर परेशान न हों और धीरज रखें। एक समय में एक ही काम हाथ में लें।
शुभ रंग: स्काई ब्ल्यू
शुभ अंक: 4
उपाय: शनिवार के दिन शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

अचानक सामने आए कुछ खर्चे आज आपका बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए खर्चों पर ध्यान दें। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें। सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपनी बात को पूरी तरह साफ रखें ताकि कोई गलतफहमी न हो। नए लोगों से मिलना-जुलना करियर के नए रास्ते खोलेगा। ऑफिस में आपके नए विचार सभी को पसंद आएंगे।
शुभ रंग: डार्क ब्ल्यू
शुभ अंक: 11
उपाय: किसी जरूरतमंद को काले तिल या छाते का दान करें।

12. मीन राशि (Pisces)

पैसों का लेन-देन बहुत ध्यान से करें। अपने पुराने बकाये को चुकाने और बचत को मजबूत करने पर पूरा ध्यान दें। धीरे-धीरे किया गया निवेश ही लाभ देगा। आपकी कड़ी मेहनत करियर को मजबूत बना रही है। तरक्की की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें, आने वाले दिनों में अच्छा परिणाम मिलेगा।
शुभ रंग: केसरिया या पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: धार्मिक स्थान पर चने की दाल का दान करें।

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×