Aaj Ka Rashifal 03 Octorber 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज के उपाय
Aaj Ka Rashifal 03 Octorber 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे।
तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 03 Octorber आपके लिए कैसा रहेगा : –
आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 03 Octorber 2026
1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)
अपनी संतान की गतिविधियों एवं उनकी संगति पर नजर जरुर रखें। प्रापर्टी की क्रय-विक्रय संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। मित्र की सलाह भाग्योदय में वृद्धि करेगी। युवा वर्ग नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)
आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। व्यावसाय में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मन में किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है।

3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)
धार्मिक एवं अध्यात्मिक विचारों से प्ररेरित रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद भी कार्य सहजता से पूर्ण हो जाएंगे। बाहर निकलते समय सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। अविवाहितों के विवाह होने के योग बन रहें हैं।

4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)
आज किसी मित्र के रिश्तेदार की मदद कर सकते हैं। युवा वर्ग को कोई नया कारोबार शरु करने से पूर्व उसके बारे में अधिक जानकारी हासिल करें। अनुभवी मित्र की सलाह अवश्य लें। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।

5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)
आप अपनी कार्य क्षमता व कुशलता द्वारा बड़ी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहते हैं। समाज में आपके कार्यें की सराहना की जाएगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क मजबूत रहेगा। क्रय-विक्रय संबंधी कार्य सफल रहेंगे।

6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)
घर के सदस्यों पर बड़ों का स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। अनुशासितपूर्ण माहौल बना रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति का आफिस में किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। वाहनादि से सावधानी बरतें।

7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
कार्य स्थल या सार्वजनिक प्लेस पर किसी के साथ गलत लहजे में बातचीत न करें। आपकी इमेज पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें। किसी मित्र द्वारा फोन काल्स से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
दिन की शुरुआत में कार्य की अधिकता बनी रहेगी। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। परन्तु भविष्य में इसके अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। आय की अपेक्षा खर्च की अधिकता बनी रहेगी। घर की साज-सज्जा व सुधार कर सकते हैं।

9. धनु राशि का राशिफल (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
महिलाएं घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन एवं मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगी। आनन्द की अनुभूति होगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। शांतिपूर्ण तरीके से कार्य संपन्न हो जाएगा। उधारबाजी से बचें।

10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)
किसी पुरानी बात को लेकर सदस्यों के बीच विवाद उत्पन्न हो सकता है। बड़ों की बातों को जर अंदाज न करें। समझदारी से काम लें। विद्यार्थी वर्ग आगामी परीक्षा हेतु किसी शैक्षिक संस्था में दाखिला ले सकते हैं। एकाग्रचित बनाएं रखें।

11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)
प्रापर्टी के सेल-परचेज संबंधी कोई योजना चल रही हो तो उस पर अमल करें। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंंगी। रिश्तों की मजबूती बनाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।

12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)
भविष्य संबंधी किसी योजनाओं को मूर्तरुप देने का प्रयास करें। उचित परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट एवं सट्टेबाजी में कोई बड़ा निवेश न करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।

तो इस प्रकार था Aaj Ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Rashifal : जानिए ! आज क्या कहते हैं आपके सितारे?…

Join Channel