India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (24 सितम्बर 2024)

05:00 AM Sep 24, 2024 IST
Advertisement

मेष राशि – (21 मार्च- 20 अप्रैल)
अधूरा काम पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। पैसों का इस्तेमाल अच्छी जगह करने की कोशिश करें। परिवार के किसी सदस्य को मनाना थोड़ा मुश्किल होगा।

लकी नंबर- 11, लकी कलर- डार्क ब्लू

वृषभ राशि –(21 अप्रैल- 20 मई)
निरंतर प्रयासों से हेल्थ अच्छी बनी रहेगी। आमदनी के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। जल्द किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रोपर्टी में डील करना फायदे का सौदा साबित होगा।

लकी नंबर- 6, लकी कलर- ब्राउन

मिथुन राशि –(21 मई- 21 जून)
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कोई पुश्तैनी संपत्ति आपके नाम हो सकती है। फैमिली मेंबर के कारण गर्व महसूस होगा। अच्छी हेल्थ के लिए रेगुलर वर्कआउट जरूरी है।

लकी नंबर- 1, लकी कलर- पर्पल

कर्क राशि –(22 जून- 22 जुलाई)
नेटवर्क बढ़ाने से नए क्लाइंट मिलने में आसानी होगी। फैमिली में किसी को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। यात्रा या समारोह में लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है।

लकी नंबर- 9, लकी कलर- रेड

सिंह राशि –(23 जुलाई- 23 अगस्त)
फैमिली के साथ मिलकर कुछ एक्टिविटी ट्राई कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में परफॉर्मेंस अच्छी बनी रहेगी I वैकेशन में शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं।

लकी नंबर- 17, लकी कलर- ऑरेंज


कन्या राशि –(24 अगस्त- 23 सितंबर)
आत्मविश्वास के साथ कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत को नज़रअंदाज किया जा सकता है। बिजनेस के काम से अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है। फैमिली मेंबर्स के साथ खुलकर मौज-मस्ती करेंगे।

लकी नंबर- 7, लकी कलर- पीच

तुला राशि –(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
खर्चों पर नज़र बनाए रखने की जरूरत है। फैमिली के साथ पिकनिक या मूवी का प्लान बन सकता है। प्रोफेशनल फ्रंट पर खुद को साबित करने में सफलता मिलेगी।

लकी नंबर- 8, लकी कलर- येलो


वृश्चिक राशि –(24 अक्टूबर-22 नवंबर)
घर का वातावरण शांत और खुशहाल बना रहेगा। सरकारी नौकरी वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। करीबी दोस्तों के साथ मजेदार जगह घूमने जाएंगे।

लकी नंबर- 22, लकी कलर- बेबी पिंक

 

धनु राशि –(23 नवंबर- 21 दिसंबर)
शॉपिंग के दौरान अपने बजट में ही खर्चा करें। नया फ्लैट या प्लॉट लेने का मन बना सकते हैं। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मिलता रहेगा। अच्छी हेल्थ और फिटनेस एन्जॉय करते रहेंगे।

लकी नंबर- 9, लकी कलर- मैरून


मकर राशि –(22 दिसंबर-21 जनवरी)
पूर्व निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। अपने आइडियाज़ पर काम करने की जरूरत है। फैमिली गेट-टुगेदर में सम्मिलित होकर अच्छा लगेगा।

लकी नंबर- 2, लकी कलर- क्रीम


कुंभ राशि –(22 जनवरी- 19 फरवरी)
वर्कप्लेस पर अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अच्छा अवसर मिलेगा। हेल्थ फ्रंट पर कुछ पॉजिटिव स्टेप्स लेने की जरूरत है। देरी की वजह से ट्रिप का मजा किरकिरा हो सकता है।

लकी नंबर- 4, लकी कलर- बेज

मीन राशि –(20 फरवरी- 20 मार्च)
हेल्दी डाइट के साथ मेडिटेशन करने से लाभ मिलेगा। फैमिली मेंबर्स पर बेवजह गुस्सा करने से बचे। लंबे समय के बाद रोमांचक ट्रिप पर जा सकते हैं। नया घर खरीदने का सपना जल्द पूरा होगा।

लकी नंबर- 7 ,लकी कलर- पीच

Advertisement
Next Article