India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (12 जुलाई 2024)

07:15 AM Jul 12, 2024 IST
Advertisement

मेष –( 21 मार्च- 20 अप्रैल)
डाइट पर कंट्रोल करने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अच्छी इनकम के कारण बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। वर्कफ्रंट पर सभी चुनौतियों को दूर करने में कामयाब रहेंगे।

लकी नंबर-2, लकी कलर-सिल्वर

वृषभ –( 21 अप्रैल- 20 मई)
अच्छी आमदनी के कारण आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। होममेकर्स डेली रूटीन से एक ब्रेक ले सकती हैं। फैमिली के साथ किसी मजेदार ट्रिप पर जाएंगे। प्रोपर्टी से संबंधित अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

लकी नंबर- 9, लकी कलर-रेड

मिथुन –( 21मई – 21 जून)
बेहतर करियर के लिए कुछ बदलाव करने की जरूरत है। किसी काम के लिए फैमिली मेंबर पर निर्भर होना पड़ेगा। लगातार मेहनत से आमदनी के नए स्रोत ढूंढने में सफल रहेंगे।

लकी नंबर-18, लकी कलर-ब्राउन

कर्क –(22 जून- 22 जुलाई)
फाइनेंशियल प्रॉफिट का अवसर हाथ से ना जाने दें। नए रूटीन से जल्द हेल्थ बेनेफिट्स नजर आएंगे। कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जीवन में मजबूती आएगी।

लकी नंबर-4, लकी कलर-डार्क ब्लू

सिंह –(23 जुलाई-23 अगस्त)
करियर में नई ऊंचाई तक जाने का मौका मिलेगा। आपकी उपलब्धि पर माता-पिता को गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होता नजर आएगा।

लकी नंबर-9, लकी कलर-सैफ्रॉन

कन्या –(24 अगस्त- 23 सितंबर)
फिट रहने के लिए जिम जॉइन करना बेहतर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में स्टूडेंट्स अपने प्रयास डबल करें। खानदानी संपत्ति जल्द आपके नाम हो सकती है। आकर्षक स्कीम में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। घरेलू कार्यों में होममेकर्स की मदद करें।

लकी नंबर-5, लकी कलर-ऑरेंज

तुला –( 24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
प्रोफेशनल फ्रंट पर नई शुरुआत करने से ना घबराएं। कोई आपको अपने साथ यात्रा पर लेकर जा सकता है। प्रोपर्टी विवाद आपके पक्ष में रहने की उम्मीद है।

लकी नंबर-4, लकी कलर-मैजेंटा

वृश्चिक –( 24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
किसी की सफलता से आपको प्रेरणा मिलेगी। आपकी कोई आदत फैमिली मेंबर्स को पसंद नहीं आएगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है।

लकी नंबर-3, लकी कलर-पर्पल

धनु – (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
फाइनेंशियल फ्रंट पर चीजें बेहतर होती नजर आएगी। प्रोपर्टी विवाद समझदारी के साथ सुलझाने की कोशिश करें। फिटनेस की ओर ध्यान देना जरूरी है। करियर में ग्रोथ के बारे में सोच-विचार करें।

लकी नंबर-5, लकी कलर-ग्रे

मकर –(22 दिसंबर -21 जनवरी)
प्रोफेशनली किसी नई फील्ड में एंट्री कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से पहले मार्केट सिचुएशन को समझें। कार्यस्थल के माहौल में बदलाव देखने को मिलेंगे।

लकी नंबर-4, लकी कलर-येलो

कुंभ – ( 22 जनवरी- 19 फरवरी)
वर्कआउट रूटीन फॉलो करने से हेल्थ अच्छी बनी रहेगी। लोगो को अपनी प्रतिभा से आकर्षित करने में सफल रहेंगे। वर्कप्लेस पर लिया गया फैसला उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करेगा। समय के साथ आर्थिक समस्याएं दूर होती नजर आएंगी।

लकी नंबर-8, लकी कलर-बेज

मीन –(20 फरवरी – 20 मार्च)
आज सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। पार्टी या फैमिली गेट-टुगेदर में खुलकर एन्जॉय करेंगे। छात्र पढ़ाई में एक्सपर्ट्स की मदद ले सकते हैं। स्वास्थ्य की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कपल्स अपनी रिलेशनशिप से संतुष्ट रहेंगे।

लकी नंबर-1, लकी कलर-मैरून

Advertisement
Next Article