India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (15 जुलाई 2024)

07:00 AM Jul 15, 2024 IST
Advertisement

मेष –( 21 मार्च- 20 अप्रैल)
प्रतिद्वंद्वी भी आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। जिसके कारण दिन भर मन अशान्त रह सकता है। आज कार्यों में गति मंदता रहेगी। इन सब के बावजूद दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

लकी नंबर : 1, लकी कलर : पीच


वृषभ –( 21 अप्रैल- 20 मई)
कर्मचारी वर्ग के लिए दिन का आरम्भ अनुकूल रहेगा लेकिन जो लोग व्यापारी हैं उनको उन्नति के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी दिखाई देती है। लेकिन सायं तक कुछ राहत मिल सकेगी।

लकी नंबर : 11, लकी कलर : पिंक


मिथुन –( 21मई – 21 जून)
राहु के कारण जुए-सट्टे की तरफ आकर्षण पैदा हो सकता है। संतान के कॅरियर के संबंध में कुछ नयापन दिखाई देगा। पांचवें स्थान का चन्द्रमा रोजगार में नयापन लाता है। कला के क्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। किसी पुराने विवाद का निपटारा हो सकता है।

लकी नंबर : 5, लकी कलर : ग्रीन


कर्क –(22 जून- 22 जुलाई)
पारिवारिक मतभेद सुलझाने में सफल रहेंगे। अपनी व्यवहार कुशलता से कार्य सिद्धि होती रहेगी। मित्र मंडली का सहयोग मिलेगा। कार्य स्तर पर चल रहा प्रतिरोध दूर होगा। व्यावसायिक उद्देश्य को लेकर की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। राशि पर शनि आलस्य देता है।

लकी नंबर :8, लकी कलर : रॉयल ब्लू


सिंह –(23 जुलाई-23 अगस्त)
आलस्य से मुक्त होने की कोशिश करें तो शायद आज कुछ हासिल कर पायेंगे। भोग विलास में वृद्धि होगी। अपनों की मदद से आर्थिक समस्या का समाधान संभव है। आलस्य छोड़ कर अपनी मेहनत पर विश्वास रखें, सफलता जरूर मिलेगी। पर्यटन संबंधी कार्य में लाभ की स्थिति बनी हुई है।

लकी नंबर : 7, लकी कलर : क्रीम


कन्या –(24 अगस्त- 23 सितंबर)
सावधानी से अपना कार्य करते रहें तो सायद आज भाग्य से जीत जायेंगे, अन्यथा आपके लिए समस्या पैदा हो सकती है। अनावश्यक विवाद में पड़कर व्यवहार खराब नहीं करें। अधीनस्थों के साथ संबंधों में सुधार होना चाहिए। विरोधी गतिविधियों पर नजर रखें।

लकी नंबर :22, लकी कलर : ग्रे


तुला –( 24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
विद्यार्थी शैक्षिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सट्टेबाजी में पैसा डूब सकता है। नई संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। नौकरी में अधिक लचीलापन और कार्याभार बढ़ सकता है। उधार दिया धन मिलने में आर्थिक स्थिति सुधरेगी। राशि से आठवां मंगल हैं जो कि बहुत अच्छा संकेत नहीं है।

लकी नंबर : 8, लकी कलर : ऑरेंज


वृश्चिक –( 24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
यात्रा में धन हानि हो सकती है। आपसी संबंधों में गलतफहमी दूर होगी। कारोबार में कोई बड़ा अनुबंध मिल सकता है। साझेदारी में चल रही योजना स्थगित हो सकती है। सामाजिक और राजनीतिक तौर पर सक्रियता में वृद्धि होने से आय में कमी दिखाई देगी।

लकी नंबर : 18, लकी कलर : डार्क रेड


धनु – ( 23 नवंबर- 21 दिसंबर)
धर्म में विश्वास बढ़ेगा। सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अपनी योग्यता को प्रदर्शित करने का उचित अवसर मिलेगा। खान-पान में सावधानी बरतें। जल्दबाजी के चक्कर में आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रशासनिक कार्य से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी।

लकी नंबर :4, लकी कलर : येलो


मकर –(22 दिसंबर -21 जनवरी)
आलस्य के कारण भी कुछ परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर प्रबंधन की कुशलता से सभी को प्रभावित करेंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। अध्ययन के में नए मार्ग खुलेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यात्रा सुखद रहेगी।

लकी नंबर : 2, लकी कलर : ब्राउन


कुंभ – ( 22 जनवरी- 19 फरवरी)
व्यक्तिगत निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करें। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। बुजुर्गों का स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में नई वस्तुओं की खरीदने की संभावना बनेगी। हालांकि संतान के संबंध में चिंता बनी रहेगी। अकेलापन बढ़ने से नकारात्मक विचार आएंगे।

लकी नंबर : 1, लकी कलर : गोल्डन


मीन –(20 फरवरी – 20 मार्च)
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसान दे सकती है। घर परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी। धीरज बनाया रखा जाना चाहिए। निजी कार्य में ढिलाई नहीं बरतें। मन में चंचलता और चिंता का समावेश रहेगा। दूसरों पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

लकी नंबर :5, लकी कलर : बेज

Advertisement
Next Article