India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (20 जुलाई 2024)

06:30 AM Jul 20, 2024 IST
Advertisement

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है जो सायं 6 बजे तक रहेगी उसके बाद आषाढ़ पूर्णिमा का आरम्भ हो जायेगा। आज पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र है और वैधृत योग है। वणिज करण है। आज चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन और रात्रि धनु राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आज पूर्व या उत्तर दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
जब आपका घर पूरी तरह से वास्तु के अनुसार बना हुआ हो और इसके बावजूद भी समस्या बनी रहे तो दो ही कारण हो सकते हैं। पहला तो यह कि घर की जमीन में दोष होता है। दूसरा कारण आपकी जन्म कुंडली में नौवा भाव पीड़ित हो सकता है। जब जन्म कुंडली में नौवा भाव पीड़ित हो तो व्यक्ति बिजनेस में सक्सेस नहीं होता है। उपाय के लिए ऐसे व्यक्ति को बिजनेस को छोड़कर सर्विस करनी चाहिए।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

मेष राशि - जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। समय आपके पक्ष का है इसलिए आपको कई तरह की विशेष सहूलियत भी मिल जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए। पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि - चन्द्रमा की अनुकूलता का लाभ मिल सकेगा। अनावश्यक चिन्ताओं से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से राहत का अनुभव कर सकेंगे। आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा। आज कोई राहत भरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार संभव होगा।

मिथुन राशि - अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो कोई बड़ा बिजनेस एग्रीमेन्ट हो सकता है। चिंताओं से मुक्ति मिलने की संभावना आज बन सकती है। समय में सुधार होने से लोगों आपकी सहायता को हाथ आगे बढायेंगे। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि - किसी नये बिजनेस के संदर्भ में सकारात्मक चर्चा हो सकती है। कुछ सुअवसर मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है। काम में मन लगाना आपके लिए हितकर है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती दिखाई देती है।

सिंह राशि - धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मित्रों और परिचितों का साथ खुशी देगा। मांगलिक कार्य में शिरकत करने का अवसर प्राप्त होगा। पुराने मित्र या संबंधी से मुलाकात हो सकती है। हालांकि गोचर के कुछ बड़े ग्रह आपके पक्ष के नहीं है।

कन्या राशि - जो कुछ चल रहा है उसे ही ठीक करें। कुछ अलग करने की कोशिश नहीं करें। घर-गृहस्थी की सुख-शान्ति में आप व्यस्त रहेंगे। असम्भावित और आश्चर्यजनक घटनाएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। परिजनों से मतभेदों के कारण मानसिक शान्ति के भंग हो जाने का अंदेशा बना रहेगा।

तुला राशि - पूर्व दिशा की यात्रा से लाभ हो सकता है। हालांकि अभी दो दिन तक समय बहुत अच्छा नहीं है। इसलिए अपने नित्य कामों पर ही ध्यान लगाएं। अव्यवस्था के कारण मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। दिन सामान्य अच्छा है।

वृश्चिक राशि - सेहत में कुछ सुधार होने से राहत मिल सकेगी। विरोधी और शत्रु बहुत कोशिशों के बावजूद भी अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। रूपये-पैसों की सहूलियत बनी रहने की उम्मीद रख सकते हैं। सायं तक शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है।

धनु राशि - जरूरी है कि वाणी में संयम रखा जाए। रूपये-पैसों की दिक्कत बनी रहने से परेशानी हो सकती है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास उत्तम है। हालांकि परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

मकर राशि - यदि जन्मांग में विंशोत्तरी दशा प्रतिकूल है तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। सावधानी रखनी चाहिए। आपकी नाम राशि से चन्द्रमा बहुत अच्छी स्थिति में नहीं कहा जायेगा। इसलिए थोड़ी और कोशिश की जरूरत है। व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं, जो आगे लाभ देगा।

कुंभ राशि - सहज ही कुछ प्राप्त नहीं होगा। क्योंकि गोचर ग्रह आपके पक्ष के नहीं है, फिर भी ले-देकर आप अपना कार्य सिद्ध कर पायेंगे। जीवन की सहजता के लिए और अधिक परिश्रम की आवश्यकता दिखाई देती है। क्योंकि किसी से सहयोग की अपेक्षा नहीं रखें।

मीन राशि - केवल अपने प्रयासों में तेजी दिखाने की आवश्यकता है। क्योंकि गोचर ग्रह आपके पक्ष के हैं। प्रेम-प्रसंगों और रिश्तों में आपका पक्ष मजबूत होगा। अविवाहित लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। हालांकि विरोधी ग्रह का नक्षत्र होने से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

Advertisement
Next Article