India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (23 जुलाई 2024)

06:30 AM Jul 23, 2024 IST
Advertisement

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है जो प्रातः 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी उसके बाद तृतीया तिथि का आरम्भ होगा। आज धनिष्ठा नक्षत्र है और आयुष्मान योग है। गर करण है। आज चन्द्रमा प्रातः 9 बजकर 20 मिनट तक मकर राशि में और उसके बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आज पश्चिम या उत्तर दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
इमारत चाहे घर हो या फिर कमर्शियल हो उसका मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इसके संबंध में विशेष विचार करना चाहिए। किसी भी भूखण्ड में केवल दो ही दिशाओं में मुख्य द्वार होना शुभ होता है। इसके अलावा यदि तीसरी या चौथी दिशा में मुख्य द्वार हो तो उसे बंद कर देना चाहिए। ये जो दो द्वार हैं इनको कभी भी आमने-सामने की दिशाओं में नहीं होना चाहिए। उस दिशा में मुख्य द्वार नहीं रखें जिस दिशा में मुख्य द्वार के ठीक सामने कोई मंदिर का द्वार आता हो।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

मेष राशि - जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का आशीर्वाद प्राप्त हो सकेगा। यात्रा से आपको कोई लाभ भी हो सकता है। आज के दिन अविवाहितों को कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें, कोई अच्छी सूचना आ सकती है।

वृषभ राशि - कारोबारी यात्रा से लाभ होने की पूरी संभावना है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। अचानक कोई परेशान करने वाला समाचार मिल सकता है। जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचने का प्रयास करें। किसी नये कार्य को करने की योजना पर काम हो सकता है।

मिथुन राशि - यदि बिजनेस से संबंधित यात्रा करते हैं तो उससे लाभ की संभावना निश्चित बन सकेगी। स्वास्थ्य का पाया उत्तम है। अचानक कोई लाभ का सौदा मिल सकता है। नए रिश्ते भी जुड़ सकते हैं। पार्टनरशिप से लाभ होगा। क्रोध और घमंड से बचने का प्रयास करें।

कर्क राशि - दिन अच्छा है, लाभ होता दिख रहा है। आपके विचारों से समाज लाभान्वित हो सकेगा। राशि पति की उत्तम स्थिति और अच्छे घर का चन्द्रमा नए अवसरों को प्रदान करेंगे। लोगों में आप प्रशंसा के केन्द्र में बने रह सकते हैं। मातृ पक्ष की ओर से भी लाभ हो सकता है।

सिंह राशि - शत्रु परेशान कर सकते हैं। आर्थिक निर्णय लेने से बचें, नुकसान की आशंका हो सकती है। आप वह सब करने की कोशिश न करें जो कि आपकी क्षमता से बाहर की बात है। आज बहुत आशा नहीं रखें। आज का दिन इसी सोच विचार में व्यतीत होने वाला है।

कन्या राशि - वाहन सुख का योग है। रिश्तों को बचाने की कोशिश करनी होगी। लड़ाई-झगड़े दूर रहने की कोशिश करें। दोस्तों का खास ध्यान रखें। समय आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है। दिन को बेहतर बनाने के लिए चावल का दान करें। प्रेम-प्रसंगों में बाधा के साथ सफलता मिल सकती है।

तुला राशि - आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना हुआ है। वाहन चालन में भी सावधानी रखनी चाहिए। चोट-मोच का भय बना रहेगा। लोगों को आपके व्यवहार से शिकायत हो सकती है। कार्यों में असफलता का योग बनता है।

वृश्चिक राशि - सुनी-सुनाई बात पर विश्वास और अमल न करें। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, मनोबल बढ़ेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, आंखों संबंधी किसी रोग से ग्रस्त हो सकते हैं। भाइयों के संबंध में मन में चिन्ता बनी रह सकती है।

धनु राशि - बिजनेस की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक रहेगा लेकिन काम में ज्यादा इजाफा नहीं होगा। लोगों की आशाओं पर खरे नहीं उतर सकेंगे। आज किसी को उधार न दें क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। दांपत्य जीवन के सुखद रहने की संभावना है।

मकर राशि - घर में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। धन या कीमती चीजों को संभाल कर रखें। सावधानी पूर्वक कार्य करना ही आज आपको सफलता दिला सकता है। धार्मिक यात्रा के योग है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

कुभ राशि - घर में भी किसी मांगलिक कार्य होने से व्यस्त रह सकते हैं। खर्च की अधिकता का योग भी बन रहा है। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी, मंगलमय दिन रहेगा। समय आपके लिए अनुकूल है। आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मन में थोड़ी उलझन रहेगी, फिर भी सब ठीक रहेगा।

मीन राशि - संतान पक्ष से चिन्ता हो सकती है। किसी नये भवन या भूमि की खरीद की योजना पर बात होगी। परिजनों और मित्रों से अनबन के योग हैं। वाहन संचालन में सावधानी रखें, क्योंकि चन्द्रमा बहुत अच्छे स्थान पर नहीं है। दिन को बेहतर बनाने के लिए चावल का दान करें।

Advertisement
Next Article