India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (26 जुलाई 2024)

06:30 AM Jul 26, 2024 IST
Advertisement

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र है और सुकर्मा योग है। गर करण है। आज चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन और रात्रि मीन राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आप उत्तर या पश्चिम दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
भोजन के उपरान्त मिश्री के साथ सौंफ खाने के बहुत से लाभ होते हैं। एक तो इससे बुध और शुक्र ग्रह बलवान बनते हैं। बुध और शुक्र ग्रह बिजनेस और लग्जरी लाइफ के प्रतीक हैं, जब ये दोनों ग्रह शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति का बिजनेस अच्छा चलता है और उसके शौक पूरे होते रहते हैं। सौंफ और मिश्री खाने का दूसरा फायदा यह है कि इससे शरीर में पाचन तंत्र मजबूत होता है।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

मेष राशि - दूसरों से अकारण ही उलझना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। यात्रा को स्थगित रखें। आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों का प्रारंभ करने से बचें। समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत बने रहें। अधिक व्यय से परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि - वैसे आज कुल मिलाकर दिन अच्छा नहीं रहेगा। आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों का प्रारंभ करने से बचें। क्रोध पर संयम रखें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। कोई यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि - .आज अनावश्यक यात्रा पर जाने से शरीर में थकावट का अनुभव होगा। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर दिखाई देता है इसलिए सावधानी रखनी चाहिए। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, मन आज बेचैन हो सकता है। न चाहते हुए भी किसी की सहायता करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि - हालांकि सायं तक जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा। बाधाओं के समाधान दिखाई देंगे। भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता हो सकती है। आपके विरोधी आपकी स्थिति को दूसरों के सामने कमजोर करने का पुरजोर प्रयास करेंगे।

सिंह राशि - संतान के संबंध में चिन्ता बढ़ेगी, लेकिन परेशानी वाली बात सामने नहीं आयेगी। इसलिए निराश होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार की तरफ से कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार पक्ष लाभदायक रहेगा। आज यात्रा योग है। भावुक विषयों के प्रति रूचि जागृत होगी।

कन्या राशि - हालांकि यात्रा में कष्ट के योग हैं इसलिए लम्बी यात्राओं को टालने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में सुधार और अकस्मात् कहीं से धन की आमद होने की संभावना है। आज आर्थिक स्थिति में कुछ हद तक सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है, इसलिए अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं।

तुला राशि - हास परिहास का वातावरण बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में क्षणिक सफलता की उम्मीद लगा सकते हैं। पर्यटन की योजना पर बात होगी। धन संबंधी सुविधा में कुछ विस्तार होने की संभावना बन रही है। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो आशानुरूप परिणाम प्राप्त कर पाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि - यश और प्रसिद्धि प्राप्त कर सकेंगे। संतान को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता का अहसास होगा। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो स्थानान्तरण का योग बन सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन लाभ की स्थिति इसके बावजूद भी कमजोर बनी रह सकती है।

धनु राशि - व्यापारी वर्ग को आशानुरूप प्राप्ति में बाधा दिखाई देती है। सोचे गये कामों के पूरा होने की संभावना बहुत कम है। चन्द्र और नक्षत्र दोनों ही आपके पक्ष के नहीं है। महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। हालांकि सायं तक कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि - आज भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता हो सकती है। जिसके कारण पूरा दिन ही तनावग्रस्त बना रहेगा। इसलिए बेहतर यही होगा कि लोगों की सलाह से ही कोई कार्य करें। इससे आपको हानि होने की आशंका बहुत कम हो जायेगी।

कुंभ राशि - दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें। मानहानि की आशंका बन सकती है। ऑफिस में आपको अनसुना किया जायेगा। दूसरे के कामों में हस्तक्षेप से बचना चाहिए। आज आशा के अनुरूप समय व्यतीत नहीं होगा। तनाव से बचने का प्रयास करें।

मीन राशि - आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के बावजूद समाज में पर्याप्त सम्मान की प्राप्ति नहीं होगी। सफलता और गौरव प्राप्ति में अकारण ही बाधा दिखाई देती है। बहुत परिश्रम और पारदर्शिता से ही कार्य संपन्न कर सकेंगे। निकट संबंधियों से सहयोग की अपेक्षा सफल होने की संभावना है।

Advertisement
Next Article