India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (27 जुलाई 2024)

06:30 AM Jul 27, 2024 IST
Advertisement

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज रेवती नक्षत्र है और धृति योग है। बव करण है। आज चन्द्रमा दोपहर 1 बजे तक मीन राशि में गोचर करेगा उसके बाद मेष राशि में प्रवेश होगा। यदि आप दोपहर से पहले किसी बिजनेस संबंधी यात्रा पर निकलते हैं तो उत्तर या पश्चिम दिशा की यात्रा बेहतर परिणाम देगी। दोपहर बाद में यात्रा का आरम्भ करना हो तो पूर्व या उत्तर दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
वास्तु में सीढ़ियां राहु का प्रतीक होती हैं। इसलिए यदि वह किसी शुभ देवता के स्थान पर बन जाए तो उस देवता विशेष के क्रोध का हमें शिकार होना पड़ता है। इसलिए सीढ़ियों को हमेशा भूखण्ड के दक्षिण या पश्चिम भाग में बनाना चाहिए। इसके अलावा सीढ़ियों के नीचे किचन या मंदिर जैसे निर्माण नहीं होने चाहिए। सीढ़ियों का घुमाव हमेशा घड़ी की सुइयों की तरह चलना चाहिए।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

मेष राशि - दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता रह सकती है। अपने स्वभाव में मृदुता बनाएं रखें तो स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। लोग स्वतः ही आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे। पीछे जो निवेश किये हैं उनमें आज कोई नुकसान हो सकता है। इसलिए बिजनेस में सावधानी रखें।

वृषभ राशि - कोई कार्य अचानक आपके विरोध में हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं करना चाहिए। पारिवारिक तनाव की आशंका रहेगी। कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। जीविका कार्य में कई तरह की की समस्याएं उत्पन्न होने के बावजूद आगे समय आपके पक्ष का बना रहेगा।

मिथुन राशि - आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना बनेगी। हालांकि समस्याएं अनेक हैं, लेकिन अकस्मात् कहीं से धन की आमद होने की संभावना है। इसलिए चिंता न करें और अपने काम में जुट जाएं। समाधान के रास्ते जरूर निकलेंगे। मनी सर्कुलेशन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि - रुके हुए कार्य के बनने की संभावना बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ रहेगा, लेकिन प्रेम-प्रसंग में सफलता संदिग्ध रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग की अपेक्षा नहीं रखें। किसी बुरे समाचार की प्राप्ति से मानसिक परेशानी रहेगी।

सिंह राशि - व्यापार में सफलता का योग है। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी। परिवार में सामंजस्य रखने में परेशानी होगी जिससे पारिवारिक तनाव की आशंका रहेगी।

कन्या राशि - आपको लम्बी यात्राओं को टालना उचित रहेगा, क्योंकि यात्रा में कष्ट और दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। हालांकि व्यापार नौकरी में उन्नति के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का संचार होगा। गंभीर तनाव के बाद भी स्वयं को प्रभावशाली रख पाने में सफल हो सकेंगे।

तुला राशि - वातावरण दूषित है लेकिन आप स्वयं को नियंत्रण में लेने की आशा रख सकते हैं। चोट-मोच का भय बना रहेगा इसलिए सावधानी रखी जानी बहुत आवश्यक है। आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि और उसमें मन रखने से शान्ति मिलने की संभावना है। पर्यटन की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि - आज अचल संपत्ति की खरीद फरोख्त पर चर्चा हो सकती है। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन या धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। हालांकि खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। हालांकि आज की तुलना में कल दिन ज्यादा ठीक है।

धनु राशि - यात्रा योग है जिसमें आपको लाभ की स्थिति बन सकेगी। पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है। व्यापार में कुछ सीमा तक सफलता और बाकी लक्ष्य प्राप्ति की कोशिशों के कामयाब होने की संभावना भी दिखाई दे रही है।

मकर राशि - कोई कार्य अचानक आपके पक्ष में हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं करना चाहिए। क्योंकि गोचर के ग्रह आपके पक्ष के हैं। घर से निकलते ही कुछ कदम पूर्व दिशा की तरफ चलें। जीविका कार्य या बिजनेस के वातावरण में कुछ सुधार होगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि - बाधाओं का समाधान होने की संभावना दिखाई देती है। आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिल सकती है। कार्यकर्ता महिलाओं को भी लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी से प्रसन्नता होगी। यदि बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उसमें लाभ की संभावना बनी रहेगी।

मीन राशि - समस्याएं अनेक हैं, लेकिन उनके समाधान के रास्ते आज तो नहीं मिल सकेंगे। मानसिक क्लेश होगा। मिश्रित फलप्रद दिन है। विचारो में शीघ्र परिवर्तन, लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Advertisement
Next Article