For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (28 जुलाई 2024)

06:23 AM Jul 28, 2024 IST
horoscope  आज का राशिफल  28 जुलाई 2024

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है जो सायं 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी उसके बाद नवमी तिथि का आरम्भ होगा। आज अश्विनी नक्षत्र है और शूल योग है। बालव करण है। आज चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन और रात्रि मेष राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आज पूर्व या उत्तर दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
रात्रि में सोते समय हमारा सिर दक्षिण दिशा की तरफ रहना आवश्यक है। यदि ऐसा करना संभव नहीं हो तो कुछ दिनों के लिए मजबूरी में पूर्व की तरफ सिर रखा जा सकता है लेकिन हमेशा ऐसा नहीं करना चाहिए। बहुत आवश्यक हो तो ही पूर्व की तरफ सिर रखकर सोना चाहिए। उत्तर की तरफ सिर रखकर सोने से मानसिक परेशानी आती है और स्वास्थ्य हानि होती है। इसी प्रकार से पश्चिम दिशा में सिर रखकर सोने से कीर्ति का क्षय होता है अर्थात गुडविल खत्म हो जाती है।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष राशि - नई जिम्मेदारी आने से व्यवस्था बढ़ सकती है। जीवन साथी का सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। परिवार के साथ यात्रा के अवसर मिलेंगे। आर्थिक हित साध सकेंगे। किसी की ना चाहते हुए भी सहायता करनी पड़ सकती है।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ राशि - मित्रों और रिश्तेदारों के व्यवहार में सुधार होने से तनाव मुक्त हो सकेंगे। घर-गृहस्थी की सुख-शान्ति बनी रहेगी। धनोपार्जन के अतिरिक्त उपायों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना भी बन रही है। बिजनेस संबंधी यात्रा से आज लाभ होने की संभावना बन रही है।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन राशि - बृहस्पति बैंक बैलेंस को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। राजकीय कार्य दूसरों में मदद से पूरी होने की उम्मीद है। समय अभी आपके पक्ष का बना हुआ है। इसलिए बहुत सोच-विचार से अपने लिए धरातल तैयार कर सकते हैं। हालात में धीरे-धीरे और सुधार दिखाई देगा।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क राशि - यद्यपि कुछ सुअवसर मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है। संपत्ति संबंधी विवाद का निपटारा लाभदायक हो सकता है। सायं तक शुभ समाचार मिलने से सप्ताह भर से चल रहे तनाव से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना बन सकती है।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह राशि - जुए-सट्टे या शेयर मार्केट में अभी कोई बड़ा दाव नहीं लगाएं अन्यथा हानि की आशंका है। बहुत अच्छा हो कि आप इन चीजों से स्वयं को बचा कर रखें। परिजनों से विवाद हो सकता है। भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता हो सकती है।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या राशि - आय-व्यय की समान स्थिति होने से बचत की योजना नहीं बन सकेगी। लेकिन इन दिनों बिगड़े कामों को आप स्वयं सुधार कर पाने में कामयाब हो सकेंगे। अपनी सूझबूझ से समस्या का निदान करने में सफल रहेंगे। धर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। यात्रा से विशेष लाभ नहीं है।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला राशि - गोचर का चन्द्रमा आपको पूरा दिन बेचैनी और मानसिक परेशानी में व्यतीत करवा सकता है। हाथ आया हुआ धन अटक सकता है। दूसरों से अकारण ही उलझना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। आने वाले कुछ दिनों में हालात में आंशिक सुधार आरम्भ होगा।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक राशि - बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करनी चाहिए, क्योंकि यात्रा में परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में गतिमंदता रहेगी। मौकों का लाभ उठाने के प्रयास करने चाहिए। लोगों में आप प्रशंसा के केन्द्र में रहेंगे। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो प्रतिकूल समय भी पक्ष का बन सकता है।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु राशि - हालांकि प्रयास एक से अधिक करने होंगे लेकिन सफलता निश्चित है। चोट-मोच का भय बना रहेगा इसलिए सावधानी रखी जानी बहुत आवश्यक है। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात करियर को नई दिशा दे सकती है। यात्रा योग है।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर राशि - हालांकि प्रयास एक से अधिक करने होंगे लेकिन सफलता निश्चित है। यदि जन्मांग में विंशोत्तरी दशा भी अनुकूल है तो कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आज आपकी राशि से चौथे स्थान का चन्द्रमा भी परेशानी को बढ़ाने वाला है। आज यात्रा नहीं करनी चाहिए।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुंभ राशि - गंभीर तनाव के बाद भी स्वयं को प्रभावशाली रख पाने में सफल हो सकेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। वातावरण दूषित है लेकिन आप स्वयं को नियंत्रण में लेने की आशा रख सकते हैं।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन राशि - कुंठा और परेशानियों से कुछ राहत का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लोगों द्वारा आपकी बातों को सुना जायेगा। संबंधियों के कारण परिवार का वातावरण तनावग्रस्त होने की आशंका बन रही है। अतिथि सत्कार का अवसर मिल सकता है।

Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×