For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (29 जुलाई 2024)

06:30 AM Jul 29, 2024 IST
horoscope  आज का राशिफल  29 जुलाई 2024

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज भरणी नक्षत्र है और गण्ड योग है। तैतुल करण है। आज चन्द्रमा सायं 4 बजकर 45 मिनट तक मेष राशि में गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में चन्द्रमा का प्रवेश होगा। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आज पूर्व या उत्तर दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
क्या वाद्य यंत्र यानी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट कोई चमत्कार करते हैं। मूलतः म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट शुक्र के प्रतीक हैं। और शुक्र को बृहस्पति जैसा ही शुभ ग्रह माना जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि सभी जन्मांग चक्रों में शुक्र शुभ ग्रह ही हो। क्योंकि तात्कालिक रूप से कुंडली में ग्रहों की शुभ या अशुभ होने की स्थितियां बदल जाती हैं। इसलिए जिन लोगों के जन्मांग चक्र में शुक्र शुभ ग्रह नहीं है उन्हें घर में म्युजिकल इन्स्ट्रूमेन्ट को रखने का कोई लाभ नहीं होगा। लेकिन जिन प्रिय सज्जनों के जन्मांग चक्र में शुक्र शुभ और योगकारी है वे अवश्य ही इन यंत्रों को घर में रखकर शुक्र के प्रभाव को बढ़ा सकते हैं।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष राशि - हालांकि आज नवांश में राशिपति की स्थिति सुदृढ बनी हुई है लेकिन दूसरे ग्रह बहुत शुभ स्थिति में नहीं है। इसलिए आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। हालांकि इसके बावजूद भी आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के कारण समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होेगी।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ राशि - गंभीर तनाव के बाद भी स्वयं को प्रभावशाली रख पाने में सफल हो सकेंगे लेकिन समय बहुत अच्छा नहीं है। इसलिए सिद्धांतों के त्याग के बावजूद सफलता का उम्मीद नहीं है। राजनीतिक क्षेत्र में कोई नई समस्या आ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना कम है।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन राशि - व्यापारिक दृष्टि से आप सफल और प्रभावशाली बने रहेंगे। परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बड़ी बुजुर्गों को आशीर्वाद तरक्की में सहायक रहेगा। और उसमें मन रमने से शान्ति मिलने की संभावना है।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क राशि - चिंता और संकटों से निकल जाने की कोई संभावना अभी दिखाई नहीं दे रही है। और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। लोग आप से विपरीत व्यवहार करेंगे। स्पष्ट बोलने के चक्कर में लोगों को विरोधी बना लेंगे। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो विशेष लाभ नहीं होगा।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह राशि - शुभ स्थान का चन्द्रमा कुछ न कुछ प्रदान करेगा। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो कुछ लाभ हो सकता है। चिन्ता करने के स्थान पर अपने प्रयासों को बढाये। अभी प्रापर्टी की खरीद के लिए अच्छा समय नहीं है। चन्द्र पक्ष बलवान होने के बाद ही कोई फैसला लें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या राशि - पारिवारिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ले-देकर किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में आज आप सायद सफल नहीं होंगे। परिजनों से संबंधों में कोई खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में यदि पहले से ही परेशानी चल रही है तो उसमें बढ़ोत्तरी हो सकती है।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला राशि - महत्वपूर्ण कागजातों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व सोच विचार करें। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है। मित्रों वह सहयोगियों का साथ कार्य क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। वर्तमान में समय आपके पक्ष का है अतः आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक राशि - आलस्य से आप को ही नुकसान होने की आशंका रहेगी। जो चाह रहें हैं उसकी प्राप्ति में अभी विलम्ब हो सकता है। अधिक जिम्मेदारियों के कारण थकावट का अनुभव करेंगे। कहीं से शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। वाद-विवाद से बचने का प्रयास ही उत्तम रहेगा।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु राशि - सभी तरह के जोखिमों से दूर रहें। नौकरी के लिए चल रहे प्रयास में सफलता संभव है। परिजन आपके लिए कोई समस्या पैदा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहना चाहिए। लोगों की सलाह को महत्त्व दें। हालांकि आज सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर राशि - हालांकि राशि पर पाप ग्रहों का प्रभाव चल रहा है, इसलिए परिणाम आने में विलम्ब हो सकता है। घबराने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि कल का दिन ठीक है। युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। यात्रा से लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुंभ राशि - कार्यस्थल पर जिम्मेदारी में बढ़ोत्तरी होने से टाईम मैनेजमेन्ट बिगड़ सकता है। खर्च की अधिकता हो सकती है। लोगों का सहयोग मिलने की संभावना नहीं है। इसलिए अपने बलबूते पर ही किसी काम को हाथ में लें। दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान देगा।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन राशि - नए की बजाए पुराने पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करें तो शायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। कार्य सिद्धि से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। सोचे गये कामों के पूरा होने की संभावना है। भाग्य का साथ बना रहेगा लेकिन सुकून की जिन्दगी में कोई बुरा समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×