India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (31 जुलाई 2024)

06:30 AM Jul 31, 2024 IST
Advertisement

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है जो सायं 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगी उसके बाद द्वादशी तिथि का आरम्भ होगा। आज रोहिणी नक्षत्र है और ध्रुव योग है। बालव करण है। आज चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक वृषभ राशि में और उसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आज दक्षिण या पूर्व दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
जब अग्नि कोण में कोई दोष हो तो उसके निवारण के लिए अग्नि कोण में कम से कम 8 वॉट की रेड कलर की एल.ई.डी. लाइट लगानी चाहिए। इससे अग्नि कोण पोजिटिव एनर्जी का सर्कुलेशन होने लगता है। और आपकी आमदनी में तेजी से वृद्धि होने लगती है। लेकिन यह उपाय तभी काम करता है जब कि अग्नि कोण में पानी के संग्रह या टॉयलेट जैसा का निर्माण नहीं हो।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

मेष राशि - समय शीघ्र ही आपके पक्ष का बन जायेगा। वैसे आज की तुलना में कल का दिन अधिक शुभ है। आज कार्यों में विफलता और निराशा मिल सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। धनागम होने की बहुत आशा नहीं रखें। मित्रों और स्वजनों से मतभेद बढेगा।

वृषभ राशि - किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में भागीदारी संभव है। विद्यार्थी अध्ययन को लेकर परेशान रहेंगे। गोचर ग्रहों की गति के अनुसार आपके लिए आज लक्ष्य तक पहुंच पाना शायद संभव नहीं है। और ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है।

मिथुन राशि - वाहन या अचल संपत्ति के बारे में आज चर्चा नहीं करनी चाहिए। आज अचानक धन हानि का योग बना हुआ है। इसलिए परिश्रम का पूर्ण फल मिलने में परेशानी हो सकती है। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि - शुभ समाचार मिलने के आसार बन रहे हैं। जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके प्रयासों के सार्थक लाभ मिल जाने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा। चोट-मोच का भय बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों के रिश्तों में आपका पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि - स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है। मित्र और संबंधियों से अर्थ लाभ और सहयोग बनेगा। युवाओं को रोजगार संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। काम में देरी से मन परेशान रहेगा।

कन्या राशि - आय में बढोतरी की संभावना बन रही है। लोगों से पुराने संपर्कों का लाभ मिल सकता है। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो कुछ लाभ के सौदे कर पायंेगे। किसी नये व्यापार के संचालन के संबंध में चर्चा होगी। संतान को कष्ट हो सकता है और स्वयं के स्वास्थ्य के मामले में भी परेशानी रहेगी।

तुला राशि - व्यापार में कुछ नई समस्याएं आ सकती है। सरकारी कार्य बाधा के साथ पूर्ण होने की उम्मीद रखी जा सकती है। अधिकारी आपको कामकाज से नाराज हो सकते हैं। शुभ चन्द्रमा से रोगों से छुटकारा मिलने की संभावना बनती है। पदोन्नति में रुकावट के चलते कर्मचारी परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि - आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा, इसलिए अपनी वाणी में मधुरता का संचार रखें। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचें। हालांकि बिजनेस या सर्विस में अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो कुछ हद तक सफलता मिल सकती है। अन्यथा बहुत बेहतर नहीं कर पायेंगे।

धनु राशि - राशिपति की उत्तम स्थिति और अच्छे घर का चन्द्रमा नए अवसरों को प्रदान करेंगे। जो काम कर रहे हैं उसी में लाभ की संभावना बनेगी। मौकों का लाभ उठाने के प्रयास करने चाहिए। लोगों में आप प्रशंसा के केन्द्र में बने रह सकते हैं। लेकिन परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मकर राशि - जीवन साथी से संबंधों में सुधार होगा। धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं। इसलिए यह मत सोचे कि आज काम होगा नहीं बल्कि अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो बहुत संभव है कि सफलता मिल जाए। आर्थिक स्थिति में सुधार से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।

कुंभ राशि - परिश्रम को पूरा फल मिलेगा। व्यापार में सफलता का योग है। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। कुछ सिद्धांतों का त्याग करें तो निराशा के अंधेरे में जाने से बच सकेंगे। चोट-मोच का भय बना रहेगा।

मीन राशि - स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। वाहन चलाने में सावधानी रखने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है। गंभीर समस्याओं के हल निकलने का मार्ग मिलेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन लगाएं।

Advertisement
Next Article