Kal Ka Rashifal 03 September 2026: वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रखनी होगी सावधानी
Tomorrow Horoscope 03 September 2026: कैसा रहेगा आपका कल का दिन?
1. मेष राशि (Aries) Mesh Rashifal 03 September 2026

आज आपका पूरा ध्यान लोगों और रिश्तों को संभालने पर रहेगा। काम में जल्दबाजी न करें और अपने काम करने के तरीके को बेहतर बनाएं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: रेड
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।
2. वृषभ राशि (Taurus) Vrishabh Rashifal 03 September 2026

आपकी राशि में चंद्रमा के आने से आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों से जुड़े फैसलों में थोड़ी समझदारी दिखाएं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा और प्यार बढ़ेगा। सेहत बढ़िया रहेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: व्हाइट
शुभ अंक: 6
उपाय: किसी गरीब को खीर दान करें।
3. मिथुन राशि (Gemini) Mithun Rashifal 03 September 2026

आज परिवार में किसी को आपकी भावनात्मक मदद की जरूरत पड़ सकती है। अपनी अच्छी बातों से आप सबका दिल जीत लेंगे, लेकिन लेन-देन में सावधानी रखें। लव लाइफ में थोड़ी गलतफहमी हो सकती है। सेहत के मामले में आंख और सिरदर्द का ध्यान रखें।
शुभ रंग: ग्रीन
शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
4. कर्क राशि (Cancer) Kark Rashifal 03 September 2026

बात करते समय अपनी बोली पर नियंत्रण रखें, वरना किसी को बुरा लग सकता है। मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। पार्टनर के साथ कड़वाहट से बचें और शांति से काम लें। ज्यादा तनाव लेने से पेट खराब हो सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सिलवर
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
5. सिंह राशि (Leo) Singh Rashifal 03 September 2026

काम में कोई परेशानी आए तो घबराएं नहीं। आज आप खुद को जोश से भरा हुआ पाएंगे और पुराने दोस्तों से फायदा होगा। लव पार्टनर से ढेर सारा प्यार मिलेगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन बहुत अच्छा और ऊर्जावान रहेगा।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल दें।
6. कन्या राशि (Virgo) Kanya Rashifal 03 September 2026

आज आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से सब संभाल लेंगे। परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा। लव लाइफ में एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द हो सकता है, थोड़ा आराम करें।
शुभ रंग: लाइट ग्रीन
शुभ अंक: 5
उपाय: तुलसी के पौधे में दीया जलाएं।
7. तुला राशि (Libra) Tula Rashifal 03 September 2026

आज का दिन अपनी भावनाओं को समझने और खुद के लिए समय निकालने का है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा या डील मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। मानसिक शांति मिलेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 7
उपाय: छोटी बच्चियों को टॉफी या मीठा बांटे।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio) Vrishchik Rashifal 03 September 2026

बिना झिझक के थोड़ा समय निकालें और सोचें कि आप क्या चाहते हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और दिन बढ़िया रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी रहेगी और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे।
शुभ रंग: डार्क रेड
शुभ अंक: 9
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
9. धनु राशि (Sagittarius) Dhanu Rashifal 03 September 2026

अपने दिल की बात सुनें और खुद को थोड़ा आराम दें। किस्मत का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है जो खुशी देगा। सेहत अच्छी रहेगी, बस खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें।
शुभ रंग: येलो
शुभ अंक: 3
उपाय: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।
10. मकर राशि (Capricorn) Makar Rashifal 03 September 2026

चंद्रमा के प्रभाव से आज आपका दिन बहुत बढ़िया और उत्साह से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत बहुत अच्छी रहेगी, बस ज्यादा भागदौड़ से बचें।
शुभ रंग: ब्लू
शुभ अंक: 8
उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
11. कुंभ राशि (Aquarius) Kumbh Rashifal 03 September 2026

आज आपको यह समझना होगा कि कौन आपका सच्चा दोस्त है और कौन नहीं। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। लव लाइफ में बातचीत से दूरियां खत्म होंगी। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए मौसमी बीमारियों से बचें।
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 8
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
12. मीन राशि (Pisces) Meen Rashifal 03 September 2026

शुभ रंग: लाइट येलो
शुभ अंक: 3
उपाय: चने की दाल का दान करें।

Join Channel