India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

जन्म कुंडली से जानें कब मिलती है सुन्दर पत्नी? ये योग बढ़ाते हैं शारीरिक सौन्दर्य

02:16 PM Apr 29, 2024 IST
Advertisement

क्या आप भी सुन्दर पत्नी की चाह रखते हैं तो आप अपनी कुंडली के द्वारा यह पता लगा सकते हैं कि कुंडली में कौन से योग बनने से एक सुन्दर पत्नी मिलती है। जब यह जानकारी हो जाए कि कौन सी राशि किस तत्त्व की है तो उस तत्त्व के आधार पर देखें कि सप्तम भाव और शुक्र किस तत्त्व की राशि में है। जब पृथ्वी की राशि में शुक्र हो या सप्तम भाव में पृथ्वी तत्त्व की राशि हो तो जीवन साथी स्थूल शरीर का लेकिन मजबूत शारीरिक डील-डौल का होता है। जब अग्नि की राशि में शुक्र हो या सप्तम भाव में अग्नि तत्त्व की राशि हो तो जीवन साथी दुबले शरीर का और आकर्षण से हीन होता है। जब सप्तम भाव और शुक्र का संबंध वायु तत्त्व की राशि से हो तो जीवन साथी की हड्डियां ठोस होती हैं और वह आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी होता है। जब सप्तम भाव या शुक्र का संबंध जल तत्त्व की राशि से हो तो जीवन साथी चित्ताकर्षक सौन्दर्य के साथ मादक शारीरिक बनावट वाला होता है।

जन्म कुंडली में शारीरिक सौन्दर्य को बढ़ाने वाले योग:-

1 - यदि चन्द्र और शुक्र एक साथ हो।
2 - लग्न पर पाप प्रभाव न हों।
3 - बृहस्पति, चंद्रमा और शुक्र का किसी प्रकार से संबंध बन रहा हो।
4 - शुक्र और सूर्य द्वादश या द्वितीय घर में न हों।
5 - लग्न में चन्द्रमा समराशि में हो।
6 - चन्द्र लग्न का स्वामी शुक्र हो।
7 - लग्न में शुभ ग्रह हों।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp - 6375962521

Advertisement
Next Article