India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Fast & Festivals: नवम्बर 2024 माह के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां

04:16 PM Oct 13, 2024 IST
Advertisement

Fast & Festivals: अंग्रेजी वर्ष 2024 में नवम्बर महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर कार्तिक अमावस्या तिथि, शुक्रवार, संवत 2081 से आरम्भ होगा और मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, शनिवार तक रहेगा। भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्कसंगत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले।
भारतीय हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसका दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।

पंचांग पर आधारित होते हैं भारतीय त्योहार

भारतीय सिद्धांत ज्योतिष के अनुसार समय की गणना के लिए पंचांग का प्रयोग किया जाता है। यदि सरल भाषा में पंचांग शब्द को परिभाषित किया जाए तो पंचांग एक ऐसी वार्षिक पत्रिका होती है जो हमें वर्ष की काल गणना के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाती है। वैसे तो पंचांग में प्रत्येक दिन की गणना होती है लेकिन इसका नाम इसके प्रमुख पांच अंगों अर्थात तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण के आधार पर रखा गया है। लेकिन पंचांग स्तर इसके अलावा भी बहुत व्यापक है। पंचांग वास्तव में भारतीय खगोल विज्ञान की वार्षिक पत्रिका है, जो सभी तरह की जानकारी हमें देता है जो साधारण लोगों से लेकर खगोल और ज्योतिष में रूचि रखने वालों तक के लिए न केवल उपयोगी बल्कि आवश्यक भी है। भारत में आयोज्य होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रम, व्रत और त्योहार आदि सभी गतिविधियां प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप पंचांग पर ही निर्भर होते हैं।

क्यों खास है नवम्बर का महीना

नवम्बर 2024 का महीना इस बार कई मामलों महत्वपूर्ण त्योहारों की सौगात लेकर आ रहा है। इस मास के प्रथम दिन दीपावली का त्योहार मनाया जायेगा। इसके अलावा भाई दूज, छठ पूजा और देवउठनी एकादशी जैसे त्योहार इस मास में आयेंगे। नवम्बर 2024 में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की जानकारी के लिए निम्न सूचि देखें।

नवम्बर 2024 के प्रमुख व्रत, त्योहार और उत्सव

1 नवम्बर - शुक्रवार - दीपावली, कार्तिक अमावस्या। महावीर स्वामी निर्वाण दिवस।
2 नवम्बर - शनिवार - गोवर्धन पूजा।
3 नवम्बर - रविवार - भाई दूज। चन्द्र दर्शन। श्री विश्वकर्मा पूजा। यम द्वितीया।
5 नवंबर - मंगलवार - वरद चतुर्थी।
6 नवम्बर - बुधवार - लाभ पंचमी। पांडव पंचमी।
7 नवम्बर - गुरुवार - छठ पूजा।
9 नवम्बर - शनिवार - गोपाष्टमी।
10 नवम्बर - रविवार - अक्षय नवमी। आंवला नवमी।
12 नवम्बर - मंगलवार - देवोत्थान एकादशी। तुलसी विवाह।
13 नवम्बर - बुधवार - प्रदोष व्रत।
15 नवम्बर - शुक्रवार - कार्तिक पूर्णिमा व्रत। गुरु नानक जयंती।
16 नवंबर - शनिवार - वृश्चिक संक्रांति।
17 नवम्बर - रविवार - रोहिणी व्रत।
18 नवम्बर - सोमवार - संकष्टी चतुर्थी।
21 नवम्बर - गुरुवार - गुरु-पुष्य योग।
26 नवम्बर - मंगलवार - उत्पन्ना एकादशी।
28 नवम्बर - गुरुवार - प्रदोष व्रत।
29 नवंबर - शुक्रवार - मासिक शिवरात्रि।
30 नवम्बर - शनिवार - झण्डा दिवस।

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp - 6375962521

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article