India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (06 ,मई 2024)

07:11 AM May 06, 2024 IST
Advertisement

मेष – (21 मार्च- 20 अप्रैल)
वर्कप्लेस पर छोटी गलतियों को माफ कर देंगे। आप कोई लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। योग, मेडिटेशन से आपको फायदा होगा। किसी उत्सव में शामिल होना मजेदार रहेगा।अकेडमिक फ्रंट पर आप नई शुरुआत करेंगे।

लकी नंबर: 6 लकी कलर: सैफ्रॉन

वृषभ – (21 अप्रैल- 20 मई)
बिजनेस करने वालों की अच्छी कमाई होगी। प्रोफेशनली आप कोई सही डिसीजन ले पाएंगे। आपकी कोशिशों से सेहत भी अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आज शाम को बाहर जाएंगे।

लकी नंबर: 3 लकी कलर: पर्पल

मिथुन – (21 मई- 21 जून)
आपको प्लानिंग के साथ नया वेंचर शुरू करना होगा। फ्यूचर के लिए आपको बचत करनी होगी। वैकेशन आपके लिए काफी मजेदार रहेगी। कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

लकी नंबर: 4 लकी कलर: स्काई ब्लू

कर्क –(22 जून- 22 जुलाई)
आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने खर्चों को कंट्रोल कर पाएंगे। कोई फायदेमंद सौदा आपको मिल सकता है। आप खुद को फिट रखने में कामयाब होंगे।

लकी नंबर: 1 लकी कलर: ऑरेंज

सिंह –(23 जुलाई- 23 अगस्त)
इंवेस्ट करने से पहले कॉन्शस रहने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है। आपको किसी सेमिनार में बतौर गेस्ट बुलाया जाएगा। ऑफिस में कोई फैसला लेने से पहले फैक्ट्स जुटाएं। घर के किसी बुजुर्ग की बात आपको माननी होगी।

लकी नंबर: 17 लकी कलर: गोल्डन

कन्या – (24 अगस्त- 23 सितंबर)
आपको नया घर, जमीन मिल सकती है। घर में कोई आपसे मदद मांग सकता है। कुछ लोग नए करियर की तैयारी करेंगे। कुछ लोग ऑफिशियल ट्रिप पर बाहर जाएंगे। मेडिटेशन करने से आपको शांति मिलेगी। आप अपनी राय खुद तक सीमित रखें।

लकी नंबर: 1 लकी कलर: सिल्वर

तुला – (24 सितंबर- 23 अक्तूबर)
कार्यस्थल पर आप चैलेंजिंग काम को चुनेंगे। आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। नए वाहन में शहर से बाहर आप जा सकते हैं। रोजाना वर्कआउट करें, आप स्वस्थ बने रहेंगे। आज का दिन आपके लिए काफी लकी है।

लकी नंबर: 18 लकी कलर: ब्राउन

वृश्चिक – (24 अक्तूबर-22 नवंबर)
जो काम आपको मिलेगा, आप उसे पूरा कर लेंगे। कुछ लोगों की अर्निंग काफी अच्छी हो सकती है। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं होगी। किसी दूसरे व्यक्ति की जगह पर यात्रा ना करें। संपत्ति में निवेश करना एक सही कदम है।

लकी नंबर: 6 लकी कलर: मैजेंटा

धनु – (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
ऑफिस में काम की गति से आप संतुष्ट रहेंगे। खर्चों में कटौती करें, तभी पैसा बचाने में सक्षम होंगे। अपने आसपास के लोगों को आप मोटिवेट करेंगे। फिटनेस को लेकर की गई कोशिशें रंग लाएंगी।

लकी नंबर: 18 लकी कलर: क्रीम

मकर – (22 दिसंबर-21 जनवरी)
आप मनी मेकिंग आइडियाज को आजमाएंगे।रोजाना कसरत करने से फिटनेस ठीक रहेगी। आपका प्रमोशन होगा, सैलरी भी बढ़ जाएगी। बच्चे के जन्म से घर में खुशियां आएंगी।

लकी नंबर: 11 लकी कलर: ग्रीन

कुभ – (22 जनवरी- 19 फरवरी)
ऐसी जगह पैसा लगाएं, जहां से अच्छा रिटर्न मिले। किसी वर्क प्रोजेक्ट को आप शिद्दत से पूरा करेंगे। इंवेट अरेंज करना आपके लिए व्यस्तता भरा होगा। ज्यादा सोशल बनने से कोई चीज नजरअंदाज होगी। हेल्दी ऑप्शन चुनें, तभी आप शेप में वापस आएंगे।

लकी नंबर: 17 लकी कलर: ब्राउन

मीन – (20 फरवरी- 20 मार्च)
कोई आपको अपना मेंटर बना सकता है। बिजनेस में आपकी कोशिशों को अहमियत मिलेगी। पढ़ाई में आपको मनचाहा रिजल्ट मिल सकता है। बाहर घूमना यादगार हो सकता है। आज का दिन आपकी सेहत के लिए अच्छा है।

लकी नंबर: 11 लकी कलर: रेड

Advertisement
Next Article