India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (17 दिसम्बर 2023)

06:49 AM Dec 17, 2023 IST
Advertisement

मेष - ARIES (Mar 21-Apr 20) : - नियमित व्यायाम की बदौलत फिट रहेंगे। वित्तीय स्तर पर उत्साहजनक स्थिति है। दूसरे शहर में शिफ्ट करने का प्लान बनेगा। परिवार में कोई खुशी आने के संकेत हैं। घूमने के शौकीन नए जगह एक्सप्लोर करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय लेने के लिए दिन सही है।

लकी नंबर : 2, लकी कलर : ग्रीन

वृष - TAURUS (Apr 21-May 20) : - इंटरव्यू देने वाले खुशकिस्मत रहेंगे। समय पर मिली सलाह आर्थिक मजबूती देगी। विभिन्न तरह के काम से पैसा कमा पाएंगे। गृहणियां अपने आइडिया पर काम कर पाएंगी।

लकी नंबर : 5, लकी कलर : पर्पल

मिथुन - GEMINI (May 21-Jun 21) : - दिन अच्छा रहेगा,हर स्तर पर सफल रहेंगे। फ्रिलांसर्स के पास काम का प्रवाह बढ़ेगा। अकेडमिक क्षेत्र में आगे का रास्ता स्पष्ट होगा। वेट कम करने का प्रयास पॉजिटिव साइन देगा। सोसाइटी रिलेटेड अपने आइडिया पर काम करेंगे।

लकी नंबर : 6, लकी कलर : ब्लू

कर्क - CANCER (Jun22-Jul 22) : - सामाजिक क्षेत्र में आपकी शोहरत बढ़ने वाली है। किसी ग्रुप में महत्वपूर्ण श्रेणी में जगह बनाएंगे। अकेडमिक क्षेत्र में प्रदर्शन आपका शानदार रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है।

लकी नंबर : 22, लकी कलर : व्हाइट

सिंह - LEO (Jul23-Aug23) : - कुछ ऐसा नहीं है जो आपके लिए कठिन हो। पुश्तैनी घर का रेनोवेशन करवा सकते हैं। पढ़ाई में की गई मेहनत का फल मिलेगा। अपनी पेशेवर जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे। जीवनसाथी से किया वादा पूरा कर पाएंगे।

लकी नंबर : 17, लकी कलर : ब्राउन

कन्या - VIRGO (Aug 24-Sep 23) : - इमोशन या फिलिंग का दिखावा कर सकते हैं। बिजनेसपर्सन की आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। किसी डील के जरिये अच्छा कमिशन मिलेगा। फिटनेस को लेकर आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। पढ़ाई के मामले में स्थिति पर नियंत्रण रखें।

लकी नंबर : 4, लकी कलर : सिल्वर


तुला - LIBRA (Sep 24-Oct 23) : - अपने प्रतिद्वंद्वयों से एक कदम आगे रहेंगे। पढ़ाई के मामले में सब अनुकूल रहने वाला है। बॉस को प्राथमिकता देने का फायदा मिलेगा। फैमिली में कुछ बड़ा होने की उम्मीद है। देरी के कारण ट्रिप का मजा खराब हो सकता है।

लकी नंबर : 8, लकी कलर : रेड

वृश्चिक - SCORPIO (Oct 24-Nov 22) : - निवेश के मामले में दूसरों की राय जरुरी है। हेल्दी और एक्टिव लाइफ की दिशा में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र के बदलाव को सहजता से लें। ऑफिस के पेंडिंग काम पूरा करने का समय है। सामाजिक समारोह के आयोजन में व्यस्त रहेंगे।

लकी नंबर : 18, लकी कलर : मैजेंटा

धनु - SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21) : - फाइनेंशियल फ्यूचर के लिए कुछ प्लान करेंगे। स्टूडेंट अपनी तैयारी से पूर्ण संतुष्ट हो सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में सम्मानित किए जा सकते हैं। सामाजिक मेल जोल बढ़ाएंगे,नेटवर्क बढ़ेगा।

लकी नंबर : 11, लकी कलर : क्रीम

मकर - कापरीकरण (Dec 22-Jan 21) : - हाथ में लिए काम के प्रति प्रतिबद्ध रहें। ट्रिप पर किसी के साथ जाना अच्छा रहेगा। हाम लोन मंजूर हो जाएगा,सपना पूरा होगा। पढ़ाई में किसी तरह की लापरवाही से बचें।

लकी नंबर : 1, लकी कलर : गोल्डन

कुंभ - AQUARIUS (Jan 22-Feb 19) : - मौजूदा कार्य की प्रगति पर नजर रखना होगा। पढ़ाई से संबंधित कुछ चुनौतियाँ आ सकती है। बॉस के निजी काम में वक्त देना पड़ सकता है। बचत का ध्यान रखें,खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। प्रॉपर्टी के मामले में आज का दिन शानदार है।

लकी नंबर : 7, लकी कलर : पीच

मीन - PISCES (Feb 20-Mar 20) : - ऑफिशियल ट्रिप पर कहीं दूर जाना पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। विभिन्न श्रोतों से आमदनी होने के संकेत हैं। अकेडमिक क्षेत्र में आपका डंका बजने वाला है। जिस जॉब पर नजर टिका था,मिल जाएगा।

लकी नंबर : 3, लकी कलर : ग्रे

Advertisement
Next Article