India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (17 जुलाई 2024)

06:30 AM Jul 17, 2024 IST
Advertisement

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज अनुराधा नक्षत्र है और शुभ योग है। वणिज करण है। वणिज करण बिजनेस के लिए विशेष शुभ होता है। आज चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन और रात्रि वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आज पूर्व या उत्तर दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
यदि घर के किसी रूम में कम्प्यूटर टेबिल रखना है तो उसे पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। और जब हम कम्प्यूटर का उपयोग करें तो हमारा चेहरा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ ही रहना चाहिए। दक्षिण या पश्चिम दिशा में चेहरा रखने से काम में ध्यान लगाने में परेशानी होती है। हमारा ध्यान बार-बार विषय से भटक जाता है।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

मेष –(21 मार्च- 20 अप्रैल)
शारीरिक नरम रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य में यश कीर्ति मिलेगी। अशुभ स्थान का चन्द्रमा परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन नवांश में राशिपति की स्थिति सुदृढ बनी हुई है।

वृषभ –(21 अप्रैल- 20 मई)
धार्मिक स्थानों की यात्राओं में व्यय की अधिकता रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। लेकिन आज आपके बिजनेस में कुछ समस्या रह सकती है।

मिथुन –(21 मई- 21 जून)
भोजन और शयन में लापरवाही के कारण स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर रह सकता है। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। हताशा और ग्लानि का भाव आपके मन में उत्पन्न होगा। क्रोध पर संयम रखें। हालांकि प्रेम संबंधों में नई बात आने से प्रसन्नता का अनुभव होगा।

कर्क –(22 जून- 22 जुलाई)
आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। लेकिन वाद-विवाद या झगड़ों में उलझने से आपको ही परेशानी हो सकती है। जीवन की अनित्यता का बोध होने से धर्म के प्रति आस्था में वृद्धि होगी। आपकी राशि से दसवां बृहस्पति शुभ कार्यों में खर्च करवा सकता है।

सिंह – (23 जुलाई- 23 अगस्त)
शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। राशि से चौथा चन्द्रमा जल्दी धन कमाने के चक्कर में नुकसान करवा सकता है। शेयर आदि का कार्य करने वालों को सलाह है कि समय रहते अपने सौदे काट लें, और आज ज्यादा प्रॉफिट की आशा नहीं रखें।

कन्या –(24 अगस्त- 23 सितंबर)
आज आपका मन क्रोधित हो सकता है। क्योंकि बहुत प्रयास करने के बावजूद भी सफलता का प्रतिशत कम रहेगा और प्राप्तियां भी कम रहेंगी। गोचर का चन्द्रमा आपके पक्ष का नहीं है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा।

तुला –(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
छात्रों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। अपने प्रयासों में तेजी लाने से ही कुछ सफलता मिल सकती है। अभी दो दिन यात्रा नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना हुआ है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। बिजनेस में ज्यादा जोखिम लेने का दिन नहीं है।

वृश्चिक –(24 अक्टूबर-22 नवंबर)
कोई कार्य अचानक आपके पक्ष में हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं करना चाहिए। आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिजनों से सौहार्द का वातावरण रहेगा। कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी।

धनु – (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आपकी मनोवृत्ति से सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। गोचर ग्रह आपके लिए शुभ और मंगलकारी हैं इसलिए सुबह से ही काम में जुट जाएं तो काफी कुछ प्राप्तियां संभावित हैं।

मकर –(22 दिसंबर-21 जनवरी)
शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार में विवाद हो सकता है। मन में उठ रहे संशयों का आज निवारण आज तो नहीं हो पायेगा। व्यापार में नये अनुबंध होंगे। सोचे गये कार्यों के आज पूर्ण होने की संभावना बहुत कम है। क्रोध पर संयम रखें।

कुंभ – (22 जनवरी- 19 फरवरी)
मध्याह्न के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इससे काम में तेजी आएगी और लोग आपके साथ जुडेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति की संभावना भी बनेगी। हालांकि छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता का अनुभव होगा। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचने का प्रयास उत्तम है।

मीन –(20 फरवरी- 20 मार्च)
प्रवास-पर्यटन की योजना अभी नहीं बनाएं। समाज में आपकी बात सुनी जायेगी। समय आपके पक्ष का है। वाणी में मधुरता रखने से ज्यादा लाभ में रहेंगे। कारोबार करने वाले लोग कई चुनौतियों का सामना आसानी से करने में सक्षम होंगे।

Advertisement
Next Article