India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (18 दिसम्बर 2023)

06:13 AM Dec 18, 2023 IST
Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
ग्यारहवां चन्द्रमा लाभ तो देगा ही, इसमें कोई शंका नहीं है। बिजनेस में कुछ नया करने का अवसर भी प्राप्त होगा। सगाई-संबंधों को लेकर कोई शुभ सूचना प्राप्ति की संभावना बनती है। बिजनेस यात्रा सुखद और लाभदायी रहेगी।
क्या करें - बेडरूम में उत्तर-पूर्व में जलपात्र रखें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
सूक्ष्म यात्रा का योग बना है। यदि यात्रा बिजनेस से संबंधित है तो निश्चित तौर पर लाभ होगा। निकट संबंधियों से सहयोग की अपेक्षा सफल होने की संभावना है। पुरानी फ्रेण्डशिप में जाने का अवसर प्राप्त होगा।
क्या करें - सफेद रंग की चीजों का अधिकाधिक प्रयोग करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
स्वास्थ्य का पाया मजबूत रहेगा। हालांकि मौसम संबंधी कुछ परेशानी रह सकती है। इसलिए शरीर के प्रति कुछ अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। हाथों में दर्द की शिकायत हो सकती है। हालांकि विरोधी परास्त होंगे।
क्या करें - हल्के हरे रंग के कपड़े पहने।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
प्रधान ग्रह आपके प्रतिकूल हैं। अतः शालीन रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित है। इधर-उधर भटकने से किसी लाभ की आशा नहीं रखें।
क्या करें - आटे में चीनी मिलाकर चिंटियों को दें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा। कोई मुश्किल काम के पूरा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। जो पीछे व्यवसायिक संपर्क बने हैं उनका तनिक लाभ मिल सकता है।
क्या करें - रविवार को भगवान नृसिंह की पूजा करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
यात्रा ठीक नहीं होगी। परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक परेशानी हो सकती है। हालांकि दोपहर बाद में आपको कुछ राहत का अनुभव होगा। किसी से अचानक सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
क्या करें - लाईट ग्रीन रूमाल रखें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
शतभिषा नक्षत्र होने से आज का दिन काफी हद तक आपके लिए शुभ रह सकता है। बेकार की चिंता में समय नष्ट नहीं करें। जो कुछ करना चाह रहे हैं उसे धरातल पर करें तो सफलता की आशा रखी जा सकती है।
क्या करें - बच्चों के बीच कुछ समय व्यतीत करें।


वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
गोचर ग्रह बहुत ज्यादा अच्छे नहीं है। यदि आवश्यक नहीं हो तो यात्रा नहीं करनी चाहिए। बिजनेस में कुछ परेशानी का अनुभव होगा। क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि आप जैसा सोच रहे हैं वैसा ही हो।
क्या करें - लाल धागा दायीं कलाई पर बांधें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
आमतौर पर जब तीसरा चन्द्रमा होता है तो वह परिश्रम से लाभ देता है। इसलिए सुबह से ही अपने काम में लग जाने से अन्ततः प्रोफिट में रहेंगे। लेकिन यात्राओं के कारण बिजनेस प्रभावित होने की आशंका भी बनी है।
क्या करें - विवादों से बचने की कोशिश करें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। पारिवारिक यात्राओं को टालने की कोशिश करें अन्यथा शारीरिक परेशानी से स्वयं को अत्यधिक थका हुआ अनुभव करेंगे। बेहतर होगा कि घर पर रहें।
क्या करें - आंवले का प्रयोग करें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
बिजनेस की दृष्टि से दिन हालांकि बेहतर परिणाम देने वाला है लेकिन पारिवारिक स्तर पर कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। इसके बावजूद आप अपना कार्य साध पाने में सफल हो सकेेंगे।
क्या करें - बच्चों को चॉकलेट दें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
जिस कार्य के लिए आप बहुत दिनों से परेशान थे उसमें कुछ सुधार होगा और कार्य के आगे बढ़ने की संभावना बन जायेगी। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो सरकार की तरफ से कोई राहत भरी खबर मिलने के योग भी बन रहे हैं।
क्या करें - केसर का तिलक करें।

- Astrologer Satyanarayan Jangid
- WhatsApp- 91-6375962521

Advertisement
Next Article