India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (18 मार्च 2024)

06:00 AM Mar 18, 2024 IST
Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बराबर बनी रहेगी। सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। पे्रम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा।
क्या करें - अंक 9 की शुभता बढ़ाएं।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
बहुत प्रयास करने के बाद भी आंशिक सफलता ही मिल जाये तो गनीमत है। संतान के संबंध में चिन्ता बढेगी। समस्याएं अनेक हैं, उनके समाधान के रास्ते आज तो नहीं मिल सकेंगे। बिजनेस यात्रा से लाभ हो सकता है।
क्या करें - तांबें का एक छोटा पतरा अपने पाॅकेट में रखें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
लोगों के सामने खड़े हो कर बात करें तो अपना प्रभाव बढाने में कामयाब हो सकेंगे। सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि की खरीद की चर्चा होगी। धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं।
क्या करें - एक अंगुली में हमेशा गोल्ड की रिंग पहनें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आपके कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे। लोगों का सहयोग मिल जाने की संभावना है। हालांकि यह अलग बात है कि स्वयं की भूलों के कारण कोई कठिनाई आ सकती है।
क्या करें - चन्द्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा। खतरों और जोखिम के कामों से स्वयं का दूर रखने का प्रयास करें। अभी समय आपके पक्ष का नहीं होने से मन में अकारण ही आशंका बनी रहेगी।
क्या करें - लाॅयन की स्टेचु अपनी टेबिल पर रखें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
राशि पर ग्रहों का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा जिससे मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। हालांकि समस्या उतनी बड़ी नहीं है जितनी कि आप समझ रहे हैं। किसी के हस्तक्षेप से समस्या निवारण हो सकेगा।
क्या करें - डायरी में अपनी योजनाओं को लिख कर रखें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
काफी दिनों से परेशानी चली आ रही है लेकिन अभी चिंताओं से मुक्ति का योग दिखाई नहीं देता है। दूसरों के भरोसे मत रहें और स्वयं ही स्थितियों को समझने का प्रयास करें तो लाभ में रहेंगे। हालांकि परिवार के किसी सदस्य से सहयोग मिल जाने से कार्य सिद्धि होगा।
क्या करें - चमेली के फूलों का इत्र प्रयोग करें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
अभी दो दिन सुधार की संभावना नहीं है। इसलिए अपने नित्य कामों पर ही ध्यान लगाएं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास उत्तम है। दैनिक रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होेंगे। परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है।
क्या करें - लाल धागा कलाई में बांधें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
जो लोग नौकरी पेशा हैं उनको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों से पुराने संपर्कों के कारण उनका वरद-हस्त प्राप्त होता रहेगा। आपकी रिपोर्ट कार्ड में पोजिटिव रिमार्क संभव है। व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं।
क्या करें - घर की दक्षिण दिशा को साफ रखें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
प्रेम-प्रसंगों में कोई नई बात आयेगी। आप जैसा चाहते हैं सायद वह नहीं हो लेकिन सायं तक आपको कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। निश्चिंत रहें, दिन शुभ है। पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा।
क्या करें - शनि के बीज मंत्रों का जाप करें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
किसी पर आवश्यकता से ज्यादा विश्वास करने से हानि की आशंका बनी रहेगी। उच्चाधिकारियों से संपर्क बनाए रखें तो आगे कुछ लाभ होगा। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ की संभावना बन सकती है। अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।
क्या करें - तिल का दान करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। पुरानी यादों में खो जाने का मन होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा की चर्चा हो सकती है। सायं तक किसी प्रकार से आप अपना कार्य निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। परिजनों से संबंधों में कोई खटास आ सकती है।
क्या करें - यलो क्रिस्टल का ब्रेसलेट पहनें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article