India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Today’s Horoscope : आज का राशिफल (01, June, 2024)

06:59 AM Jun 01, 2024 IST
Advertisement

मेष –(21 मार्च- 20 अप्रैल)
फिलहाल आपको बुखार या स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को देख संतुष्ट महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आज दिनभर काम में मन लगा रहेगा। घर पर आपके आइडियाज सभी को पसंद आएंगे।

लकी नंबर-1, लकी कलर-ग्रीन

वृषभ –(21 अप्रैल- 20 मई)
अच्छी हेल्थ के लिए डेली रूटीन और डाइट में बदलाव लाएं। खर्चों पर काबू रखें और सेविंग्स की ओर ध्यान दें। बेहतर करियर के लिए प्रोफेशनल स्किल्स को बढ़ाएं।

लकी नंबर-11, लकी कलर-क्रीम

मिथुन –(21 मई- 21 जून)
फिटनेस के लिए वर्कआउट बढ़ाना होगा। जल्द ही आमदनी के नए स्रोत मिल सकते हैं। अपनी शर्तों पर ही कोई बिजनेस डील करें। कुछ लोग जॉइन्ट फैमिली से अलग होने का मन बना सकते हैं।

लकी नंबर-5, लकी कलर-ब्राउन

कर्क –(22 जून- 22 जुलाई)
हेल्थ फ्रंट पर फिलहाल शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। सेविंग्स करने से आर्थिक तौर पर मजबूत महसूस करेंगे। घर पर संयम और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

लकी नंबर-4, लकी कलर-रॉयल ब्लू

सिंह – (23 जुलाई- 23 अगस्त)
बीमार लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। पैसों की कद्र करें और फिजूल खर्चा करने से बचें। आज ऑफिस में पुराने सभी काम पूरे कर लें। ऑफिशियल टूर पर विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

लकी नंबर-18, लकी कलर-सैफ्रॉन

कन्या – (24 अगस्त- 23 सितंबर)
एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करने से सभी बीमारियां दूर रहेंगी। फाइनेंशियली मजबूत होने पर कुछ बड़ा खरीद सकते हैं। सहकर्मी आपके काम का बोझ कम करने में मदद करेंगे। बुजुर्ग सदस्य के साथ टाइम स्पेंड कर अच्छा फील करेंगे।

लकी नंबर-3, लकी कलर-गोल्डन

तुला – (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आप पहले से अधिक फिट और तंदरुस्त महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर पसंदीदा जगह ट्रांसफर मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताकर रिलैक्स फील करेंगे।

लकी नंबर-6, लकी कलर-बेज

वृश्चिक –(24 अक्टूबर-22 नवंबर)
आलस्य दूर करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज की आदत डालें। आकर्षक स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करना फायदेमंद रहेगा। जल्द नए घर या फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं।

लकी नंबर-9, लकी कलर-रेड

धनु – (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
कोई दोस्त आपको हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए प्रेरित करेगा। पूर्व निवेश से अच्छा रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा। कार्यस्थल पर आज सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ लेंगे।

लकी नंबर-22, लकी कलर-मैजेंटा

मकर – (22 दिसंबर-21 जनवरी)
अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डाइट लेने की कोशिश करें। आमदनी में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वर्कप्लेस पर आपके अच्छे काम की प्रशंसा होगी।

लकी नंबर-7, लकी कलर-पीच

कुभ – (22 जनवरी- 19 फरवरी)
रेगुलर रूटीन में बदलाव लाना हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा। युवाओं को नए बिजनेस में अच्छी शुरुआत मिल सकती है। करीबी दोस्त और प्रियजन अचानक घर आ सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेकर वैकेशन पर जा सकते हैं।

लकी नंबर-18, लकी कलर-ऑरेंज

मीन –(20 फरवरी- 20 मार्च)
आज के दिन आपको मेंटल स्ट्रेस से मुक्ति मिलेगी। फ्यूचर में समस्या ना आएं, इसके लिए सेविंग्स जरूरी है। काम पर फोकस करने से सभी पुराने टास्क पूरे हो जाएंगे। घर पर किसी बड़ी चीज की प्लानिंग कर सकते हैं।

लकी नंबर-4, लकी कलर-सिल्वर

Advertisement
Next Article