India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (22 दिसम्बर 2023)

06:39 AM Dec 22, 2023 IST
Advertisement

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आर्थिक समस्याएं कुछ हद तक नियंत्रण में रहेंगी। यदि मन से प्रयास किये जाएं तो धन की अतिरिक्त व्यवस्था हो सकेगी। लोगों पर आपका प्रभाव दिखाई देगा।
क्या करें - श्रमिकों को कुछ उपयोगी वस्तु भेंट दें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) अभी मानसिक अंसतोष के योग बन रहे हैं। इसलिए किसी से कोई ऐसा वादा नहीं करें कि जिसे पूरा न कर सकें। आंखों में संक्रमण की शिकायत हो सकती है।
क्या करें -  दो धातुओं की रिंग धारण करें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह) धन की आशानुरूप प्राप्ति हो जायेगी। सोच गये कार्याें में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। दान-पुण्य की तरफ रूझान से मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। यात्रा का योग है।
क्या करें - अंक 5 की शुभता बढ़ाएं।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) दैनिक क्रियाकलापों से मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्थाई संबंधों के मामले में आज कोई विशेष खुशी की बात सामने आयेगी।
क्या करें - नन्दी की सेवा करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे) नौवें घर का चन्द्रमा होने से कारोबारी यात्रा हो तो सफल रहेगी। मांगलिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है। समाज में आपके कार्यां की सराहना प्राप्त होती रहेगी।
क्या करें - श्रीविष्णु की अराधना करें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) कार्यों में आज बाधा दिखाई देती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको अपने उच्चाधिकारियों को प्रसन्न रख पाना एक चुनौती होगी। इसलिए जरूरी है कि सावधानी रखी जाए।
क्या करें - ब्लड डोनेट का केम्प अटेण्ड करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते) परिवार में कोई नया विवाद उत्पन्न होने की आशंका बनी है। इसलिए आने वाली मानसिक परेशानी से मुक्ति का मार्ग खोज कर रखें। यात्रा से लाभ की संभावना नहीं है।
क्या करें - कुंकुम का तिलक करें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु) इधर-उधर भटकने में ही समय नष्ट होगा। आपको चाहिए कि आप अपनी विचारधारा पर पूर्णतः कायम रहें। हालांकि व्यापारिक दृष्टि से आपका पक्ष मजबूत है।
क्या करें - दुर्वा श्रीगणेश जी का अर्पित करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) मनोबल बढा-चढा रहना चाहिए। जिससे काफी कुछ उपलब्धि हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को लाभ का योग बना है। धन का प्रवाह सहज बना रहेगा।
क्या करें - पीले रंग की अकीक पहनें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) कुटुम्बजनों में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। इसलिए शान्तचित्त रह कर अपना काम करते रहें। विवादों से दूर रहने का प्रयास उत्तम फल दे सकता है।
क्या करें - चांदी की शीट का एक छोटा चौकोर टुकड़ा अपनी पॉकेट में रखें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) हालांकि कारोबारी लोगों को कुछ हटकर परिश्रम करना होगा। लेकिन पूर्ण सफलता की उम्मीद रखी जा सकती है। आज स्वास्थ्य में कुछ सुधार का अनुभव होगा।
क्या करें - अधिनस्थ कर्मचारी को खुश करें।

मीन – (दि दु थ झ ´ दे दो च चि) नई योजनाओं पर काम होगा। किसी के साथ साझेदारी के बारे में चर्चा हो सकती है। सगाई-संबंधों के मामलों में प्रगति होगी। उत्तर या पश्चिम दिशा से शुभ समाचार प्राप्त हांेगे।
क्या करें - आज लंच में कोई पीली मिठाई खाएं।
Satyanarayan Jangid
WhatsApp 6375962521

Advertisement
Next Article