India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (22 नवम्बर 2023)

06:20 AM Nov 22, 2023 IST
Advertisement

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
प्रापर्टी की खरीद की चर्चा हो सकती है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी में बढोतरी होगी। लेकिन इसके साथ ही आपको कई विशेष सहूलियतें भी मिल सकती हैं।
क्या करें - हनुमानजी के दर्शन करें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
चिन्ता करने के स्थान पर अपने प्रयासों को बढाये। दोपहर बाद समय आपके पक्ष का है। इसलिए थोड़ी कोशिशों के बाद ही सफलता मिल जाने की संभावना है।
क्या करें - बैल को मीठा खिलाएं।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
दाम्पत्य जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा। विषमताओं से छुटकारा मिल सकेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी। समय पर दवा-दारू की व्यवस्था हो सकेगी।
क्या करें - चिंटियों का दाना दें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
दोपहर बाद समय आपके पक्ष का हो जायेगा। चिंता से निकल जाने की संभावना दिखाई देती है। समय में सुधार होने से लोगों आपकी सहायता को हाथ आगे बढायेंगे। यात्रा से लाभ होगा।
क्या करें - 33 ग्राम चांदी का कड़ा धारण करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
प्रतिष्ठित लोगों से सपर्कों का लाभ मिल जायेगा। विचारों में सकारात्मक सुधार होने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ हो सकेगा।
क्या करें - सूर्य का लॉकेट धारण करें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
तनाव के बावजूद समय आपके पक्ष का है। कहीं से बिना मांगे ही सहयोग मिल जाने की संभावना दिखाई देती है। पूर्व दिशा से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
क्या करें - दुर्वा गणेश जी का अर्पित करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
महत्व के कामों को सुबह के स्थान पर दोपहर बाद करें तो सायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। मिश्रित फलप्रद दिन रहेगा। व्यापारिक यात्रा न करें।
क्या करें - ओपल का लॉकेट धारण करें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
अव्यवस्था के कारण मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। लोगों का सहयोग मिलने की संभावना नहीं है। इसलिए अपने बलबूते पर ही किसी काम को हाथ में लें।
क्या करें - ब्लड डोनेट का केम्प अटेण्ड करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
चोट-मोच का भय रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं कही जायेगी। आज लाभ की स्थिति होना सायद संभव नहीं होगा।
क्या करें - हल्दी और कुंकुम का तिलक करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
सेहत में कुछ सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। विरोधी और शत्रु पराजित हो सकेंगे। रूपये-पैसों की सहूलियत बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा।
क्या करें - लोहे की चार कीलें जेब में रखें।

कुम्भ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
सफलता के मार्ग खुल सकते हैं। सुकून की जिन्दगी में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इसके विपरीत आपको खर्च की अधिकता आपको परेशान कर सकती है।
क्या करें - अधिनस्थ कर्मचारी को खुश करें।

मीन - (दि दु थ झ ´ दे दो च चि)
समय पर निर्णय लेने की क्षमता का ह्रास होगा। दोपहर तक कोई महत्वपूर्ण फैसला नहीं लेना चाहिए। महत्व के कामों को कल तक के लिए स्थिगित रखना चाहिए।
क्या करें - सुबह के नास्ते में बेसन का उपयोग करें।

- Astro Satyaranayan Jangid
- Email- astrojangid@gmail.com

Advertisement
Next Article