India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (24 मार्च 2024)

06:00 AM Mar 24, 2024 IST
Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
हालांकि दिन की शुरूआत अच्छी नहीं होगी। लेकिन दोपहर तक समय आपके पक्ष का बन सकता है इसलिए निराश नहीं होना चाहिए। कार्य में असमंजस की स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें। जीवन साथी के बारे में भी चिन्ता बनी रहेेगी।
क्या करें - सुबह के नास्ते में मीठे का प्रयोग करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
सेहत में कुछ सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। विरोधी और शत्रु पराजित हो सकेंगे। रूपये-पैसों की सहूलियत बनी रहेगी। यदि बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ हो सकता है। कुछ पुराने साथियों से मुलाकात हो सकती है।
क्या करें - पुस्तकों का दान करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है। बुजुर्गों को आशिर्वाद मिलेगा। संबंधियों से रिलेशन सुधारने का अवसर प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता बनाएं रखें।
क्या करें - खसखस के इत्र का प्रयोग करें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
तनावग्रस्त वातावरण से मुक्ति मिल सकती है। स्थिति आपके नियंत्रण में बनी रहेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं। गोचर का चन्द्रमा आपके पक्ष का बना हुआ है। कल की तुलना में आज का दिन ठीक रहेगा।
क्या करें - क्रीम कलर का रूमाल अपने पास रखें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
कार्यों में सफलता मिल जायेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धनागम होने की पूरी-पूरी संभावना दिखाई देती है। किसी नये कार्य की योजना पर बात होगी। लोगों के सामने स्वयं को प्रभावशाली सिद्ध करने का प्रयास करें।
क्या करें - अवसर मिलने पर ब्लड डोनेट करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि या भवन की खरीद की चर्चा हो सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। गोचर में चन्द्रमा की स्थिति बहुत अच्छी होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
क्या करें - वार्तालाप और भाषा में मधुरता बनाए रखें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो संभव है कि कुछ नया हासिल कर सकेंगे। चिंता नहीं करें। शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। आज के दिन कुछ पुराने कार्यों में प्रगति दिखाई देगी। क्योंकि गोचर के ग्रह आपके पक्ष के बने हुए हैं।
क्या करें - बच्चों के बीच कुछ समय व्यतीत करें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
इसलिए लेखन काव्य आदि से जुड़े लोगों को कुछ रचनात्मक करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि शनि का प्रभाव होने से कार्यों में विलम्ब होना संभव है। अविवाहित युवाओं के लिए कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकेगा।
क्या करें - दूसरों की आंखों मंे देख कर बोलें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
सगाई-विवाह की चर्चा होगी। हालांकि खर्च में बढ़ोत्तरी का भी योग है। चन्द्रमा की शुभ स्थिति स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है। दिन का आरम्भ अच्छा नहीं होने से मन में खिन्नता का भाव रहेगा। धन संबंधी असुविधा हो सकती है।
क्या करें - जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
समाज में मान-सम्मान में कमी दिखाई दे सकती है। पैरों में दर्द जैसी शिकायत रह सकती है। कुछ हद तक सफलता के मार्ग खुल सकते हैं। सुकून की जिन्दगी में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इसके विपरीत आपको खर्च की अधिकता आपको परेशान कर सकती है।
क्या करें - व्यर्थ की दौड़-धूप से बचें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
यदि आप नौकरी पेशा हैं तो उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होगा। महत्व के कामों को सुबह के स्थान पर दोपहर बाद करें तो सायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। मिश्रित फलप्रद दिन रहेगा। व्यापारिक यात्रा न करें।
क्या करें - श्रीलक्ष्मी का प्रतीक गले में धारण करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
अव्यवस्था के कारण मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बहुत कम है। इसलिए अपने प्रयासों में तेजी दिखाने की आवश्यकता है। सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
क्या करें - दूध में केसर का प्रयोग करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article