India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (24 दिसम्बर 2023)

06:27 AM Dec 24, 2023 IST
Advertisement

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) मित्र ग्रह का नक्षत्र और दूसरा चन्द्रमा निश्चित ही आपको धन दिला सकता है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं। आपका प्रभाव सभी तरफ दृष्टिगोचर होगा। हालांकि खर्च बढ़ सकता है।
क्या करें - श्रीयंत्र का लॉकेट गले में पहनें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) दिन की शुरूआत बेहतर नहीं होगी। लेकिन नौकरीपेशा लोगों की रिपोर्ट उनका पक्ष मजबूत बनायेगी इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। आर्थिक स्तर की बात करें तो समय बुरा नहीं है।
क्या करें - नन्दी को गुड़ खिलाएं।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह) आज की तुलना में कल दिन कुछ अच्छा कहा जायेगा। साधारण चोट या मोच का भय है। स्वास्थ्य के संबंध में आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।
क्या करें - दो धातुओं की रिंग पहनें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) दोपहर के उपरान्त भाग्य आपका ही साथ देगा। कारोबार में किसी नये अनुबंध को स्वीकार करने में लाभ है। सगाई-संबंधों के मामलों में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
क्या करें - मोती धारण करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे) आपके जीवन साथी के मधुर व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का पाया उत्तम है। समाज में आपकी कार्यशैली की चर्चा होगी। यात्रा से लाभ होगा।
क्या करें - लॉयन की स्टेचु टेबिल पर रखें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। नकारात्मक सोच को बदलने की आवश्यकता है। लक्ष्य पर ध्यान लगाएं। परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिल जायेगा।
क्या करें - डार्क ग्रीन इंक का पेन यूज में लें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते) किसी से बात करने में आपको कठिनाई का अनुभव होगा। यात्रा में कष्ट और कार्यों में बाधा दिखाई देती है। ले-देकर काम निकालने का प्रयास कुछ सफल हो सकता है।
क्या करें - पित्तरों को जल दें।


वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु) मेलजोल बनाए रखना आपके लिए बेहतर है। थोड़े प्रयासों से अच्छी सफलता की उम्मीद रख सकते हैं। जो नौकरी में हैं उन्हें विभाग की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
क्या करें - घर से निकलने समय दही का सेवन करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। दीर्घ संबंधों को बनाया जाए तो आशातीत सफलता मिलने की संभावना है। किसी शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं।
क्या करें - सोने की पतली रिंग तर्जनी में पहनें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) मनोबल में वृद्धि होगी। साझेदारी में कोई सौदा किया जा सकता है। दैनिक रोजगार में इजाफा होगा। बदहजमी की शिकायत हो सकती है। इसलिए खान-पान में सावधानी रखें।
क्या करें - हमेशा ब्लेक इंक का प्रयोग करें।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द) किसी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। स्त्री सुख में कमी दिखाई देती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी सफलता संदिग्ध है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का समय है।
क्या करें - शनि के मंदिर में जाएं।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि) आंखों में खुजली आदि से परेशानी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में कुछ कलह का वातावरण बनने की आशंका है। दूसरे क्षेत्रों में भी विवाद और झगड़े से बचने का प्रयास करें।
क्या करें - प्रातः गायों को गुड़ का दान करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 91-6375962521

Advertisement
Next Article