India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (27 नवम्बर 2023)

06:26 AM Nov 27, 2023 IST
Advertisement

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
समय आपके पक्ष का है। वाणी में मधुरता रखने से ज्यादा लाभ में रहेंगे। यदि आप पीले खाद्य पदार्थांे का दान कर देते हैं तो चौतरफा उन्नति हो सकती है।
क्या करें - तांबे का मंगल यंत्र गले में धारण करें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है। हालांकि कुछ अनावश्यक व्यय हो सकता है। लेकिन कार्य योजना में इच्छित सफलता मिल जायेगी।
क्या करें - महिलओं को उचित सम्मान दें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
प्रधान ग्रह आपके प्रतिकूल हैं। अतः शालीन रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित है। इधर-उधर भटकने से किसी लाभ की आशा नहीं रखें।
क्या करें - हरी सब्जियों का प्रयोग करें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
भाग्य वृद्धि होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेना हो सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
क्या करें - वाणी में संयम रखें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
आज का दिन विशेष अनुकूल है। घर-परिवार में चल रहे तनाव से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से कुछ राहत का अनुभव करेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।
क्या करें - प्राकृतिक जल स्रोत हो तो उसमें सिक्के प्रवाह करें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
आज छोटा जोखिम लिया जा सकता है। धन संबंधी मामलों में विशेष सफलता का दिन है। साझेदारी के किसी काम में मुनाफे की झलक दिखाई देती है।
क्या करें - दूसरों की सलाह से काम करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
आज किसी नये कार्य का आगाज न करें। बहुत सोच-विचार कर निर्णय लेने के बावजूद भी विफलता की आशंका बनी रहेगी। लोगों का सहयोग नहीं मिल पायेगा।
क्या करें - कबूतरों को दाना दें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
बहुत हुआ तो मेहनत का फल पा सकेंगे। आज भाग्य का साथ नहीं है। इसलिए जरूरी है कि बुजुर्गों का आशिर्वाद ले कर ही आज के दिन का आगाज करें।
क्या करें - श्रीहनुमान के दर्शन करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
सूक्ष्म यात्रा का योग बना है। व्यापार में जितना परिश्रम करंेगे उतना ही प्राप्त कर सकेंगे। निकट संबंधियों से सहयोग की अपेक्षा सफल होने की संभावना है।
क्या करें - सूर्य का अर्घ्य दें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
दैनिक रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होेंगे। योजनाओं को मूर्तरूप देने का उपयुक्त समय है। अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।
क्या करें - चमेली के फूल भगवान को अर्पित करें।

कुम्भ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन परिणाम अनुकूल नहीं होंगे। आज की तुलना में कल दिन ठीक है। यात्रा योग है लेकिन लाभ की स्थिति नहीं बन पायेगी।
क्या करें - साढ़ेसाती के उपाय करें।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि)
जो पीछे व्यवसायिक संपर्क बने हैं उनका तनिक लाभ मिल सकता है। यात्रा ठीक नहीं होगी। परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक परेशानी हो सकती है।
क्या करें - घर से उत्तर दिशा में स्थित मंदिर में जाएं।

Astrologer Satyanarayan Jangid
Email- astrojangid@gmail.com

Advertisement
Next Article