India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (21 मार्च 2024)

06:00 AM Mar 21, 2024 IST
Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
राशि बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा परेशानी बढ़ सकती है लेकिन कल का दिन अच्छा व्यक्ति होगा। आज किसी निरर्थक यात्रा के कारण स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। जो चल रहा है उसी में संतोष रखने का प्रयास करना चाहिए।
क्या करें - सायं काल खीर का सेवन करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
कुल मिलाकर अच्छा दिन है। जितना प्रयास करेंगे उसकी तुलना में प्रतिफल ज्यादा ही मिलने का योग है। आज परिश्रम का पूरा लाभ मिल जाएगा। जो लोग सगाई-विवाह के कोशिश में लगे हैं उनको कोई सकारात्मक समाचारों की प्राप्ति होगी।
क्या करें - अपने गुरू की सेवा में जाएं।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
ज्यादातर मामलों में दूसरे स्थान का चंद्रमा धन देता है। यदि आप योजनाबद्ध तरीके किसी काम कर रहे हैं तो आज धन के मामले में कोई नई बात आ सकती है जो आपके लिए बेहतर होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को नये सौदों से लाभ होगा।
क्या करें - अधिक पुराने जूते नहीं पहने।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
लोगों की धारणाओं में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। जो कार्य पीछे बाकी रह गए थे उनके पूर्ण होने की संभावना बनेगी। रिश्तेदारी में कहीं पारिवारिक यात्रा हो सकती है। हालांकि अगले दो दिनों में खर्च की अधिकता का योग है।
क्या करें - लोगों की सलाह को सुने।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें स्थान पर है। लेकिन कल आपकी राशि पर आ जाएगा इसलिए चिंता मत करें। अच्छा समय आपका इंतजार कर रहा है। किसी धार्मिक यात्रा या स्थान पर जाने की योजना पर काम हो सकता है।
क्या करें - माणिक्य रिंग फिंगर में पहने।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
धन लाभ का योग बनता दिखाई दे रहा है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो निश्चित ही सायं तक कुछ न कुछ हासिल कर सकेंगे। जो चल रहा है उसी क्षेत्र से लाभ उठाने की कोशिश करें। लोगों से मेलजोल बनाए रखें तो ज्यादा लाभ उठा सकेंगे
क्या करें - खेजड़ी के वृक्ष को सींचें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
दसवें स्थान का चंद्रमा व्यापार या जॉब में फायदा दे सकता है। इसलिए पूरी शिद्दत से अपने बिजनेस पर ध्यान देना चाहिए। कोई लाभ का सौदा मिल सकता है। इसके अलावा आज कोई बिजनेस ट्रैवल भी लाभ दे सकती है।
क्या करें - बेडरूम में उत्तर-पूर्व में जलपात्र रखें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
अच्छा समय है, लाभ उठाने की कोशिश करें। संसार में सब कुछ नहीं मिलता है लेकिन अपने पीछे की जो योजना पर काम किया है उसका लाभ अवश्य आपको आज मिल जाएगा। अपने से बड़ों की सलाह को महत्व दें।
क्या करें - लाल फूलों को मंदिर में अर्पित करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
जो चल रहा है या जो प्राप्तियां हो रही है उन्हीं पर भरोसा रखें। अभी कोई खास फायदा हो, इसकी संभावना बहुत कम है। बेहतर परिणाम के लिए और अधिक परिश्रम की आवश्यकता दिखाई देती है। अनावश्यक यात्रा से खर्च बढ़ेगा।
क्या करें - खान-पान में सावधानी रखें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
पारिवारिक दायित्वों को निभाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसी योजना बनाएं कि इसी यात्रा से कोई बिजनेस का नया फंडा निकल आये। क्योंकि आज बहुत अच्छा दिन नहीं कहा जाएगा। स्वयं को धोखा और निराशा का अनुभव करेंगे।
क्या करें - वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी परेशानी रहेगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं रखें और स्वयं को फिट रखने का प्रयास करें। ऐसा करने से भावी स्वास्थ्य संबंधी अनावश्यक परेशानी से बच निकलने का रास्ता बन सकता है।
क्या करें - शिव मंदिर में नन्दी के कान में अपनी मंशा बताए।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
किसी नई कार्य योजना का आगाज हो सकता है। क्योंकि पिछले दिनों की गई मेहनत का आज फल मिलने की पूरी संभावना है। जरूरत है कि अपने प्रयासों को और अधिक बढ़ाया जाए। क्योंकि आपके लिए परिश्रम ही अंतिम विकल्प है।
क्या करें - डायरी में अपनी योजनाओं को लिख कर रखें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article