India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद,जाने सही समय , चतुर्महायोग में मनेगा सुहाग पर्व

10:56 AM Nov 01, 2023 IST
Advertisement

करवा चौथ के दिन शुभ दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन और उसकी पूजा के पश्चात व्रत खोला जाता है।इस दिन क्योंकि चांद को देखकर ही व्रेत खोलने की परंपरा है इसलिए चंद्रोदय का समय जानना जरूरी है।

त का पारण महिलाएं अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर करती हैं। चंद्रमा को देखना करवा चौथ व्रत का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है।इस व्रत में अन्न, जल, फल सबका त्याग किया जाता है। करवा चौथ को प्रदोष काल में मां गौरी, श्री गणेश और भगवान शिव की पूजा करते हैं। फिर रात में चंद्रमा के दिखाई देने पर अर्घ्य देकर पारण करते हैं।।

करवा चौथ 2023: कब निकलेगा चांद?
आज करवा चौथ के दिन चांद रात में 08 बजकर 15 मिनट पर निकलेगा।यह समय देश की राजधानी नई दिल्ली का है। जो कि पूर्व-उत्तर दिशा के बीच नजर आएगा।स्थान विशेष के हिसाब से चंद्रोदय के समय में कुछ परिवर्तन संभव है।

आज के ग्रह-नक्षत्र सर्वार्थसिद्धि, सुमुख, अमृत और कुलदीपक योग बना रहे हैं। करवा चौथ पर ऐसा चतुर्महायोग पिछले कई साल में नहीं बना।

आज बुधवार और चतुर्थी का संयोग भी बन रहा है। इस तिथि और वार, दोनों के देवता गणेश जी ही हैं। इन शुभ संयोग और ग्रह स्थिति से व्रत का पुण्य और बढ़ जाएगा।

Advertisement
Next Article