अंबाला-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दोराहा में भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, आधा दर्जन जख्मी
औद्योगिक नगर लुधियाना के पास दोराहा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटित भीषण सडक़ हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई।
11:58 PM Aug 26, 2020 IST | Shera Rajput
लुधियाना-दोराहा : औद्योगिक नगर लुधियाना के पास दोराहा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटित भीषण सडक़ हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई।
इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी होने की खबर है। दोराहा पुलिस स्टेशन के एसएचओ नछतर सिंह ने बताया कि एक टैम्पू मुजफरनगर से मोगा की तरफ लेबर लेकर जा रहा था जबकि ट्रक में पलाई भरी हुई थी, जिसे दिल्ली से अमृतसर ले जाया जा रहा था।
जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुल के नजदीक नहर की तरफ मुडऩे लगा तो एक तेज रफतार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे टैम्पू में सवार 2 महिलाएं और ट्रक चालक, ट्रक के क्लीनर सहारनपुर निवासी शकील की मौत हो गई। मृतक महिलाओं की आयु 18 और 45 वर्षीय है। इस सडक़ हादसे में आधा दर्जन के करीब लोगों के जख्मी होने की सूचना है। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में राहगिरियों ने ले जाकर इलाज के लिए भर्ती करवाया है।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement

Join Channel