Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लेबनान की राजधानी बेरूत में भयानक विस्फोट, 10 लोगों की मौत, कई लोग घायल

इस विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा। निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट बेरूत के पत्तन के आसपास हुआ और इससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ।

11:27 PM Aug 04, 2020 IST | Desk Team

इस विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा। निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट बेरूत के पत्तन के आसपास हुआ और इससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ।

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना भयंकर था कि शहर के कई हिस्से हिल गए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी वजह से घरों की खिड़कियों के कांच तक टूट गए। विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और कईं लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका कैसे हुआ, इस बारे जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक इस विस्फोट से शहर की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
Advertisement

विस्फोट दोपहर के वक्त हुआ था। इस विस्फोट से  राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा। निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट बेरूत के पत्तन के आसपास हुआ और इससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ।
बेरूत की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक फोटोग्राफर ने लोगों को जमीन पर जख्मी हालत में देखा। साथ ही मध्य बेरूत में भारी तबाही देखी। कुछ स्थानीय टीवी स्टेशन ने अपनी खबर में कहा कि विस्फोट बेरूत के पत्तन में उस इलाके में हुआ जहां पटाखे रखे जाते थे।
Advertisement
Next Article