घोड़े को इस नेक वजह के कारण बस में ले जाया गया, वायरल हुई तस्वीर
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घोड़े की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। यह मामला इंग्लैंड के साउथ वेल्स का बताया जा रहा है। इस तस्वीर में एक बस के अंदर घोड़ा सफर करता नजर
05:02 AM Jan 19, 2020 IST | Desk Team
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घोड़े की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। यह मामला इंग्लैंड के साउथ वेल्स का बताया जा रहा है। इस तस्वीर में एक बस के अंदर घोड़ा सफर करता नजर आ रहा है। जिसने भी इस वाकया को देखा वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया। लेकिन बता दें कि इसके पीछे के एक नेक वजह बताई जा रही है।
देखें घोड़े की वायरल तस्वीर
Advertisement
ट्विटर पर इस तस्वीर को South Wales Police Roads Policing Unit ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। घोड़ा इस तस्वीर में बस के अंदर दिखाई दे रहा है। वह बस में बहुत ही आराम से खड़ा हुआ है।
ये हुआ था हादसा
लोगों को पहले यह एक मजाक लग रहा था लेकिन बाद में वजह सामने आई तो लोग बहुत खुश हुए। दरअसल इस घोड़े को दो कारों ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में घोड़े को बहुत चोट आई थी। इस घोड़ को दो महिलाओं ने बचाया था। उन दोनों महिलाओं का नाम Olivia Ryall और Harley Stephens ये बताया गया है।
इस बात की जानकारी भी Olivia ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि घोड़ा बहुत ही हादसे के बाद डर गया था। उसे परेशान लोगों की गाड़ियों के हार्न कर रहे थे। घोड़े को अस्पताल वो और हार्ले लेकर गए।
मदद की बस ड्राइवर और पुलिसकर्मी ने
इस हादसे के बारे में बात करते हुए ओल्विया ने कहा कि बस ड्राइवर ने उन्हें कहा कि घोड़े को बस में अस्पताल लेकर जाना होगा। इसमें उनकी मदद एक पुलिसकर्मी ने भी की। अब घोड़ा पहले से ठीक है।
Advertisement