For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

1 नंबर पर कितने Aadhaar Card लिंक हो सकते हैं? यहां जानें पूरी डीटेल

11:08 AM Jan 19, 2024 IST | Nisha Pathak
1 नंबर पर कितने aadhaar card लिंक हो सकते हैं  यहां जानें पूरी डीटेल

Aadhaar Card: आधार कार्ड एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस वजह से आधार को पहचान भी कहा जाता है। इसमें व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स होती है। आधार से मोबाइल नंबर भी लिंक होता है। ऐसे में एक सवाल मन में आता है कि आखिर एक मोबाइल नंबर से कितने आधार कार्ड को लिंक कराया जा सकता हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

UIDAI के नियमों के अनुसार

यूआईडीएआई (UIDAI) के नियमों के अनुसार एक मोबाइल नंबर से कई आधार कार्ड को लिंक किया जा सकता है। अभी तक यूआईडीएआई ने इसको लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। इसका मतलब है कि आप एक मोबाइल नंबर से कई आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं।

आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक कैसे करे

  • आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक करने केलिए आपको अपने नजदीक के आधार केंद्र जाना होगा।
  • आधार केंद्र में आपको मोबाइल लिंक के लिए एक फॉर्म भरना होगा।
  • फॉर्म के साथ आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट अटैच करने होंगे।
  • मोबाइल लिंक के लिए आपको 50 रुपये का शुल्क भी देना होगा।
  • इसके बाद आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने की रिक्वेस्ट दर् की जाएगी।
  • कुछ दिनों के बाद आपको मैसेज के जरिये पता चल जाएगा कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×