Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कितनी बार घुमाएं आरती को, कितनी रखें बाती,कैसे रखें दीपक जानें आरती के पूरी और सही नियम

शास्त्रों के अनुसार आरती करने से व्यक्ति के ऊपर भगवान का पूरा आशीष बना रहता है। लेकिन कई बार आरती के समय कुछ गलतियां कर देते हैं। जानिए इनके बारे में।

12:27 PM Dec 09, 2022 IST | Desk Team

शास्त्रों के अनुसार आरती करने से व्यक्ति के ऊपर भगवान का पूरा आशीष बना रहता है। लेकिन कई बार आरती के समय कुछ गलतियां कर देते हैं। जानिए इनके बारे में।

शास्त्रों के अनुसार आरती करने से व्यक्ति के ऊपर भगवान का पूरा आशीष बना रहता है। लेकिन कई बार आरती के समय कुछ गलतियां कर देते हैं। जानिए इनके बारे में।पूजा करने से मन की शांति के साथ आत्मा की तृप्ति होती है। पूजा-पाठ से हमारे अंदर पॉजिटिव एनर्जी आती है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान की आराधना करने के बाद आरती जरूर करना चाहिए। वरना पूर्ण फलों की प्राप्ति नहीं होती है।
Advertisement
सबसे पहले जानते है आरती के दीपक को कितनी बार घुमाना चाहिए- शास्त्रों के अनुसार, सबसे पहले भगवान के चरणों का चार बार, नाभि के दो बार, मुख की ओर एक बार और फिर सिर से लेकर चरणों तक सात बार आरती की जाती है। इस तरह आरती कुल 14 बार करनी चाहिए।
किस तरह रखें आरती का दीपक –आरती को कभी भी जमीन में नहीं रखनी चाहिए। इससे धरती का तापमान बढ़ता है। हमेशा दीपक को थाली या फिर किसी ऊंची चीज में रखना चाहिए। इसके बाद दीपक जलाने के बाद अपने हाथों को जरूर धोना चाहिए।
आरती के बाद जरूर करें ये काम–    सभी देवी-देवता की आरती करने के बाद जल से आचमन जरूर करें। इसके लिए दीपक को रखकर पुष्प या फिर पूजा वाले चम्मच में थोड़ा सा जल लेकर दीपक के चारों ओर दो बार घुमाकर जल धरती में छोड़ दें। इसके बाद भगवान से भूल-चूक के लिए माफी मांगे और फिर आप और परिवार के सभी सदस्यों को आरती लेनी चाहिए। मान्यता है कि भगवान की पूरी शक्ति इसी ज्योति में समा जाती है और जो व्यक्ति हाथों से आरती लेकर माथे में लगाता है वह भगवान का आशीष पाता है।
Advertisement
Next Article