For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Google Map पर वेदर डिटेल के साथ-साथ ऐसे चेक करें एयर क्वालिटी इंडेक्स

05:48 PM Feb 09, 2024 IST | Nisha Pathak
google map पर वेदर डिटेल के साथ साथ ऐसे चेक करें एयर क्वालिटी इंडेक्स

गूगल मैप से मुश्किल रास्ते खोजने में आसानी होती है। अब गूगल मैप पर एक नए फीचर का फायदा उठा सकते हैं। इसके जरिए यूजर्स को किसी भी स्थान के वेदर अपडेट्स मिल सकेंगे। मौसम का पहले से अनुमान लगाने के लिए यूजर्स को बस कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। इन स्टेप्स से Google Map में वेदर डिटेल चेक की जा सकती हैं।

एंड्रॉइड और IOS के लिए फीचर

गूगल मैप में वैदर डिटेल के इस फीचर को एंड्रॉइड और IOS दोनों ही यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से रियल टाइम इंडेक्स और मौसम के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वेदर डिटेल चेक करने के लिए कुछ तरीके फॉलो करने होंगे।

Google Map में ऐसे चेक करें वेदर डिटेल

  • सबसे पहले गूगल मैप ओपन करें।
  • सर्च बॉक्स में उस स्थान का नाम डालें जहां का मौसम जानना चाहते हैं।
  • इसके बाद सर्च बॉक्स के नीचे वाले आईकन पर क्लिक करें। यहां मैप डिटेल वाले ऑप्शन में आपको Wildfires और Air Quality का ऑप्शन मिलेगा।
  • एयर क्वालिटी पर टैप करेंगे तो एयर क्वालिटी इंडेक्स के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

Google Map में मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फीचर

  • गूगल मैप में कई अन्य फीचर दिए जाते हैं जो मुश्किल में आपके बहुत काम आएंगे।
  • मैप में स्ट्रीट व्यू का ऑप्शन मिलता है।
  • इसमें आप किसी के साथ भी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
  • गूगल मैप ट्रैफिक अपडेट्स के बारे में भी जानकारी देता है।
  • इसमें खास फीचर दिया जाता है जिससे आप मिनटों में ही पार्क की हुई गाड़ी का पता कर सकते हैं।
  • खास बात है कि मैप को ऑफलाइन मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×