बिना Fridge के भी Vegetables रहेंगी एकदम Fresh, गर्मियों में सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये Tips
How to Store Vegetables Without Fridge in Summer: गर्मियों का मौसम आते ही हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में गर्मी की वजह से ज्यादातर लोग बीमार पड़ने लगते है, क्योंकि गर्मी की वजह से फूड्स भी काफी जल्दी खराब हो जाते हैं। इस लिए इसे खाकर लोग बीमार पड़ जाते हैं. ऐसे मौसम में अगर आपके घर में भी फ्रिज नहीं है या खराब हो गई है, तो आपकी सब्जियां खराब हो जाती हैं, तो इसके लिए आज हम आपको इसे बचाने का आसान तरीका बताएंगे, क्योंकि जब फ्रिज होती है, तो हम खाने को कुछ समय तक खराब होने से बचा लेते हैं।
अगर आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ है, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि इसके लिए हम आपको यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप इसे खराब होने से बचा सकते हैं।
How to Store Vegetables Without Fridge in Summer: हरी सब्जियों को स्टोर करने का तरीका

1. हरी सब्जियां
अगर आप बाजार से हरी सब्जियां लेकर आते हैं और वो कुछ ही समय में खराब होने लगती हैं, तो इसके लिए आप इन्हे खराब होने से बचाने के लिए बाजार से लाने के बाद इन्हे धोकर ही रखें। हरी सब्जियों को साफ करते समय, पीले और गंदे पत्तों को अलग कर दें और बाकी बचे साफ पत्तों को किसी बड़ी थाली या फिर न्यूजपेपर पर फैलाकर रखें। इससे सब्जियां फ्रिज में न होने के बाद भी जल्दी खराब नहीं होंगी।
2. आलू
वैसे तो आलू एक ऐसी सब्जी होती है, जो जल्दी खराब नहीं होती है. इसे हम लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। लेकिन कई बार लोग आलू को बाकी सब्जियों के साथ रख देते हैं। जिस वजह से ये जल्दी ख़राब हो जाते हैं। अगर आप आलू को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो आप इन्हे लहसुन के साथ रख सकते हैं। इससे ये जल्दी खराब नहीं होंगे।

3. टमाटर
बहुत ज्यादा गर्मी के कारण सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं। इसमें से एक टमाटर है, जो काफी जल्दी खराब हो जाता है। खास करके जब आपके पास फ्रिज नहीं होती है, तो टमाटर और ज्यादा जल्दी सड़ जाते हैं। ऐसे में बिना फ्रिज के इनको स्टोर करने के लिए आप किसी प्लास्टिक के बैग की मदद ले सकते हैं। लेकिन टमाटर को इसमें रखने से पहले बैग में छोटे-छोटे छेद कर दें, इससे टमाटर फ्रेश बने रहेंगे।
4. अदरक
अदरक का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में चाय बनाने के लिए करते हैं। अदरक को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कई बार ये जल्दी ख़राब होने लगती है या फिर सूख जाती है। ऐसे में अगर आप भी इसे लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो अदरक को किसी गमले में मिट्टी के नीचे दबा कर स्टोर कर सकते हैं। इससे अदरक फ्रेश बनी रहती है।

कैसे करें सुरक्षित
अगर आप एक साथ बहुत सारी सब्जियां ले आए हैं, तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप भी इन सब्जियों को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो शिमला मिर्च, सहजन, बैगन और खीरा जैसी सब्जियों को कपड़े में लपेट कर भी स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए आप-कोई सूती कपड़ा लेकर उसे गीला करके निचोड़ लें। फिर सब्जियों को इस कपड़े में लपेटकर स्टोर करें। इससे ये सब्जियां हरी और ताजी बनी रहेंगी।

Join Channel