HP: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली दौरे पर ही पाए गए थे संक्रमित
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वह पिछले कई दिन से दिल्ली दौरे पर हैं।राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को नयी दिल्ली में कोरोना पॅजिटिव पाए गए हैं।
08:29 PM Dec 19, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
हिमाचल प्रदेश के नय सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को शपथ लिए हुए एक महीना भी नहीं हुआ है कि कोरोना ने उनको चपेट में ले लिया। आपकों बता दें कि वह पिछले कई दिनों से राजधानी के दौरे पर है। सोमवार को ही दिल्ली के दौरे पर ही वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
हिमाचल के सीएम सुक्खू को हुआ कोरोना
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी से शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनके सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
Advertisement