HP ने लॉन्च किया एआई फीचर्स वाला OmniBook Ultra Flip 14, जानें क्या है इसके कीमत
OmniBook Ultra Flip 14 हुआ लॉन्च
HP ने OmniBook Ultra Flip 14 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें नए एआई फीचर्स के साथ आने वाला एक 2 इन 1 लैपटॉप है। बड़ी हार्डवेयर कंपनियों में शामिल HP ने मंगलवार को OmniBook Ultra Flip 14 लॉन्च किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले इस लैपटॉप में Intel Core Ultra (सीरीज 2) प्रोसेसर दिया गया है। इसमें एक अलग न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) है। एचपी का यह नया लैपटॉप Copilot और McAfee Smart AI Deepfake Detector जैसे कई खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। आइए हम आपको इस नए एचपी लैपटॉप की कीमत और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इस लैपटॉप की 14 इंच 2.8K OLED स्क्रीन इंकिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके साथ हैप्टिक टचपैड भी है। HP ने बताया है कि OmniBook Ultra Flip 14 की बैटरी सिंगल चार्ज में वीडियो प्लेबैक के साथ 21 घंटे तक चल सकती है। यह कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट्स Amazon, Flipkart के जरिए और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसे Atmospheric Blue और Eclipse Grey कलर्स में खरीदा जा सकता है।
दो वेरिएंट्स में उपलब्ध
यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस लैपटॉप के दोनों वेरिएंट्स में 14 इंच 2.8K (2,880 x 1,800 पिक्सल) OLED टच स्क्रीन डिस्प्ले और 48 Hz से 120 Hz की रेंज के रिफ्रेश रेट और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके कम प्राइस वाले वेरिएंट में Intel Core Ultra 7 256V प्रोसेसर 16 GB के LPDDR5X RAM और महंगे वेरिएंट में Intel Core Ultra 258V प्रोसेसर 32 GB के LPDDR5X RAM के साथ दिया गया है।
9 मेगापिक्सल का IR कैमरा
इन दोनों वेरिएंट्स में 9 मेगापिक्सल का IR कैमरा है। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। इसमें दो Thunderbolt 4 USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm कॉम्बो ऑडियो पोर्ट है। यह लैपटॉप Windows 11 पर चलता हैं। पिछले महीने HP ने Victus Special Edition लैपटॉप्स को लॉन्च किया था। ये लैपटॉप विशेषतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए हैं और ये गेमिंग के लिए भी बेहतर हैं। इन लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 3050A GPU और 4 GB का वीडियो RAM है।
नयी AI फीचर्स से लैस
Copilot और AI Companion जैसे फीचर्स से यह डिवाइस आपकी क्रिएटिविटी को और भी एडवांस बनाता है. Poly Camera Pro के जरिए बैटरी भी बचती है और साथ में बेहतर कैमरा अनुभव भी मिलता है। इसके अलावा नए जेस्चर कंट्रोल से यूजर के लिए स्क्रॉलिंग और वॉल्यूम कंट्रोल जैसे काम और भी आसान हो जाते हैं।
कीमत
HP OmniBook Ultra Flip 14 लैपटॉप की शुरुआती कीमत ₹1,81,999 है, और Adobe Photoshop Elements और Premier Elements का मुफ्त ऑफर भी सीमित समय तक मिल रही है। इसलिए यह खासतौर पर एडिटिंग या गेमिंग के लिए उपयोग कर सकते है जो ज्यादा से ज्यादा मजबूत प्रोसेसर का यूज करता है।