Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ऋतिक रोशन और सबा आजाद हाथों में हाथ डाले यूरोप ट्रिप से लौटे वापस, वीडियो हो रहा वायरल

ऋतिक रोशन और सबा आजाद यूरोप ट्रिप से वापस मुंबई लौट आए है. इस दौरान एयरपोर्ट पर कपल हाथों में हाथ डाले नजर आए। वहींं ऋतिक और सबा के अलावा पूरी रोशन फैमली भी एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुई।

11:37 AM Jul 24, 2022 IST | Desk Team

ऋतिक रोशन और सबा आजाद यूरोप ट्रिप से वापस मुंबई लौट आए है. इस दौरान एयरपोर्ट पर कपल हाथों में हाथ डाले नजर आए। वहींं ऋतिक और सबा के अलावा पूरी रोशन फैमली भी एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुई।

बॉलीवुड के नए लव बर्ड्स ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए है। भले ही दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई हो लेकिन हमेशा दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख जाते है। हाल ही में दोनों वेकेशन मनाने के लिए यूरोप गए थे जहां से उनका एक रोमांटिक वीडियो भी सामने आया था । अब दोनों यूरोप ट्रिप से वापस लौट आए है। एयरपोर्ट पर दोनों पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए।

Advertisement

सबा और ऋतिक का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। ऋतिक और सबा को मुंबई एयरपोर्ट पर आधी रात स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल अपने कैजुअल लुक में नजर आए। जहां अभिनेता ने ब्लैक कलर का टीशर्ट, स्टाइलिश ग्रे कलर की हुडी और हल्के भूरे रंग के ट्राउजर पहने  दिखे। वहीं उनकी लेडीलव ने व्हाइट टी शर्ट के साथ लैवेंडर कलर का पैंट पहना था।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऋतिक और सबा हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे। इस दौरान दोनों एक दूसरे बातचीत करते भी देखे गए। वहीं उनके पीछे ऋतिक रोशन के बेटे रिहान रोशन और एक्टर की मां पिंकी रोशन और बहन भी आते दिखाई दे रहे है।

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और अभिनेता के फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। कोई उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहा है तो इनकी जोड़ी को नजर ना लगे लिख रहा है।  ऋतिक और सबा को एक दूसरे का हाथ पकड़े देख लोग काफी एक्साइटेड हो गए है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन ने हाल ही में फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग पूरी कर ली है। सैफ अली खान, राधिका आप्टे स्टारर ये मूवी इस साल के अंत में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर फिल्म फाइटर में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे।  

Advertisement
Next Article