For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हॉलीवुड सीरीज Citadel में Priyanka Chopra की परफॉर्मेंस पर Hrithik Roshan ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा स्टारर स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों और प्रशंसकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। अब एक्टर ऋतिक रोशन ने सीरीज ‘सिटाडेल’ की जमकर तारीफ की है।

05:19 PM May 15, 2023 IST | Desk Team

प्रियंका चोपड़ा स्टारर स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों और प्रशंसकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। अब एक्टर ऋतिक रोशन ने सीरीज ‘सिटाडेल’ की जमकर तारीफ की है।

हॉलीवुड सीरीज citadel में priyanka chopra की परफॉर्मेंस पर hrithik roshan ने दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। इस बात में तो कोई शक नहीं है कि अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर आज वो एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्मों  को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। देसी गर्ल स्टारर फिल्म ‘लव अगेन’ ने 5 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी है।
Advertisement
वहीं, उनकी स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों और प्रशंसकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन ने भी प्रियंका चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ देखी है और फिल्म में उनकी एक्टिंग को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल स्टोरी भी शेयर की है।
Advertisement
ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के पोस्टर को शेयर किया है और साथ ही फिल्म की तारीफों के पुल भी बांधे। उन्होंने पोस्टर के साथ प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा, ‘प्रियंका को सिटाडेल में देखना एक शानदार सरप्राइज है। अविश्वसनीय रूप से मनोरंजक शो। शानदार काम। बेहतरीन डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले। प्रियंका चोपड़ा आपने इस बार भी मार डाला। बहुत गर्व।’
ऋतिक रोशन की इस तारीफों से भरी इंस्टा स्टोरी को रि-शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘धन्यवाद मेरे दोस्त।’ बता दें कि ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म अग्निपथ, कृष-2 में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन दर्शकों को खूब पसंद आई थी। ऋतिक और प्रियंका ना सिर्फ को-एक्टर्स हैं बल्कि दोनों काफी अच्छे दोस्त भी है। इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर फिर से साथ देखने का मौका अब पता नहीं कब मिलेगा।
वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडेन लीड रोल में हैं। सीरीज में दोनों जासूस की भूमिका में हैं।ये सीरीज अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में अमेजन प्राइम वीडियो पर है। इस सीरीज के प्रमोशन के लिए देसी गर्ल इंडिया भी आई थीं। हाल ही में प्रियंका अपनी बहन परिणीति और आप नेता राघव की सगाई के लिए इंडिया आई थीं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×