Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पैपराजी के सामने ऋतिक रोशन की EX वाइफ सुजैन हुई बायफ्रेंड अर्सलान संग कोजी, वीडियो देख भड़क उठे लोग

कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में सुजैन खान और अर्सलान गोनी दिखे। इस दौरान दोनों लवबर्ड्स ने कैमरे के सामने ऐसा कुछ किया, जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।

01:13 PM Oct 25, 2022 IST | Desk Team

कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में सुजैन खान और अर्सलान गोनी दिखे। इस दौरान दोनों लवबर्ड्स ने कैमरे के सामने ऐसा कुछ किया, जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।

ऋतिक रोशन और उनकी
एक्स वाइफ सुजैन खान दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। ऋतिक एक्ट्रेस सबा
आजाद को डेट कर रहे हैं वही सुजैन खान और
अर्सलान गोनी का प्यार भी किसी छुपा नहीं है। हाल ही में सुजैन अपने बायफ्रेंड
अर्सलान के साथ गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार की दीवाली पार्टी में पहुंची थी। जहां
से दोनों का एक कोजी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

सुजैन और अर्सलान पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों अक्सर
एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते है और उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल
मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं। मगर इस बार दोनों का ऐसा वीडियो सामने आया है
जिसमें दोनों सरेआम एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

एक पैपराजी अकाउंट से सुजैन और अर्सलान का रोमांटिक वीडियो इंस्टाग्राम पर
शेयर किया गया है। इस वीडियो में दोनों दीवाली पार्टी एन्जॉय करने के बाद बाहर आते
दिख रहे हैं। आप वीडियो में देख सकते है कि पार्टी से आने के बाद ये दोनों किसी से
बात कर रहे होते है तभी अर्सलान अपनी गर्लफ्रेंड के बालों को अपने हाथ से पीछे
करते है तभी सुजैन पैपराजी के सामने ही उनके गाल पर किस कर देती हैं। जिसके बाद
अर्सलान सुजैन को उनकी कार तक छोड़ने आते हैं।

सुजैन और उनके बायफ्रेंड के इस इंटीमेट किस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया
यूजर्स भड़क गए है। इतना ही नहीं यूजर्स दोनों के वीडियो पर दोनों को खरी-कोटी भी
सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा
, कैमरे के सामने ये सब
करना अच्छा लगता है क्या। दूसरे यूजर ने लिखा
, लाइमलाइट में आने के लिए
ये लोग कुछ भी कर सकते है। तो कुछ कह रहे है कि इसे कोई भी नहीं जाना सिर्फ ऋतिक की एक्स वाइफ का टैग लेकर घूम रही है।

बता दें कि सुजैन एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ है। दोनों ने साल 2000 में लव
मैरिज की थी और 2013 में तलाक ले लिया था। सुजैन और ऋतिक के दो बेटे है जिनका
ख्याल दोनों मिलकर रखते हैं। अपने बच्चों की वजह से दोनों कई बार साथ वेकेशन पर
जाते भी नजर आए है। वहीं तलाक के बाद सुजैन और ऋतिक दोस्ती वाला बॉन्ड शेयर करते
है।

Advertisement
Next Article