टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Falguni Pathak के स्टेप को फॉलो करते दिखे Hrithik Roshan, नेटिजन्स ने उड़ाया एक्टर का मजाक

ऋतिक रोशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फेमस सिंगर फाल्गुनी पाठक एक्टर को गरबा सिखाने की कोशिश कर रहीं हैं लेकिन एक्टर नहीं कर पाते हैं। फिर ऋतिक अपने अंदाज में आ जाते हैं और फाल्गुनी भी उनकी डांसिंग में रम जाती हैं।

01:22 PM Oct 03, 2022 IST | Desk Team

ऋतिक रोशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फेमस सिंगर फाल्गुनी पाठक एक्टर को गरबा सिखाने की कोशिश कर रहीं हैं लेकिन एक्टर नहीं कर पाते हैं। फिर ऋतिक अपने अंदाज में आ जाते हैं और फाल्गुनी भी उनकी डांसिंग में रम जाती हैं।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक
रोशन अपनी एक्टिंग और डांसिग के लिए काफी मशहूर हैं। अभिनेता के डांसिग स्टाइल को
लोग काफी पसंद करते है ऋतिक भी अपने डांस से सबका दिल जीत लेते हैं। हर कोई एक्टर
के डांसिग स्टाइल को देखकर काफी खुश होते है। ऋतिक रोशन का एक वीडियो काफी तेजी से
वायरल हो रहा है जिसमें वो फेमस सिंगर फाल्गुनी पाठक संग गरबा करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, ऋतिक रोशन और
फाल्गुनी पाठक का ये वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो एक नवरात्री
इवेंट का है जिसमें फाल्गुनी सिंगिंग के साथ गरबा भी करती दिख रही हैं वहीं ऋतिक उन्हें
कॉपी करने की कोशिश करते हैं। हालांकि एक्टर ऐसा करने में फेल हो जाते है जिसके
बाद वो अपने ही अंदाज में डांस करने लगते है।

वीडियो में देखा जा
सकता है कि ऋतिक को डांस करता देख फाल्गुनी भी खुद को रोक नहीं पाती हैं और ऋतिक
के स्टेप को कॉपी करने लगती हैं। जिसके बाद एक्टर के
फेमस सॉन्ग एक पल का जीना
का सिग्नेचर स्टेप करते दिखते हैं। इस वीडियो
पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां फैंस एक्टर के डांस की तारीफ कर
रहे हैं जबकि कुछ नेटिजन्स का कहना है कि एक्टर केवल एक ही स्टेप हर जगह करते
दिखते हैं।

वहीं लुक की बात करें तो इस दौरान ऋतिक व्हाइट कलर की शर्ट के साथ जीन्स और
कैप पहने कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। अपने इस लुक में ऋतिक काफी कूल और
हैंडसम लग रहे हैं। उनका लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिसकी फैंस जमकर तारीफ
भी कर रहे हैं। वहीं फाल्गुनी ग्रीन कलर के कुर्ते और जैकेट के साथ ब्लैक पैंट
पहने नजर आ रही हैं।

बता दे कि हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा रिलीज हुई है। इस फिल्म
में अभिनेता सैफ अली खान भी अहम रोल में है। विक्रम वेधा तमिल फिल्म का रीमेक है जो
इसी नाम से साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा ऋतिक फिल्म फाइटर में नजर
आएंगे। इस फिल्म ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

Advertisement
Next Article