Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सबा आजाद संग लॉन्ग ड्राइव पर निकले ऋतिक रोशन, वीडियो देख फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन और सबा लॉन्ग ड्राइव का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया खूब रिएक्शन दे रहे है।

12:03 PM Jul 09, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन और सबा लॉन्ग ड्राइव का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया खूब रिएक्शन दे रहे है।

बॉलीवुड एक्शन हीरो
ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद पिछले काफी दिनों से बी-टाउन के सबसे
चर्चित कपल बने हुए हैं। दोनों कभी साथ पार्टी करते तो कभी एयरपोर्ट पर एक दूसरे
का हाथ थामे स्पॉट होते रहे है। दोनों जब भी साथ दिखाई देते है तब-तब सोशल मीडिया
पर एक अलग ही हंगामा देखने को मिलता है। इन सब के बीच ऋतिक और उनकी लेडी लव का एक
वीडियो सोशल मीडिया काफी देखा जा रहा है। वीडियो पर लोग एक के बाद एक अपने रिएक्शन
भी दे रहे हैं।

Advertisement

सबा ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, इस समय ऋतिक
और सबा फ्रांस में रोमांटिक वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। सबा लगातार अपने चाहने
वालों के साथ वहां से लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में
सबा ने लेटेस्ट वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह और ऋतिक फ्रांस
की सड़कों पर लॉन्ग ड्राइव का मजा लेते दिख रहे हैं।

फ्रेंच कैप्शन में लिखी ये बात

वीडियो की बात करें
तो इसमें सबा और ऋतिक दोनों के ही चेहरे नजर नहीं आ रहे है। कार में बैठकर सबा ने
यह वीडियो शूट किया है जिसमें आगे के रास्ता दिख रहा है और कार चलाते हुए ऋतिक की
हाथ नजर आ रहे है। इस वीडिओ के कैप्शन में सबा ने
फ्रेंच भाषा में लिखा यह उस तरह से

फैंस कर रहे रिएक्ट

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर फैंस को यकीन हो गया है कि सबा और
ऋतिक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।ऋतिक और सबा का यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी
से वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे है। फैंस के एक के
बाद एक कॉमेंट कर सबा और ऋतिक की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।

करण की पार्टी में ऋतिक-सबा

बता दें कि इससे पहले ऋतिक रोशन अपनी लेडी लव सबा के साथ फेमस फिल्म मेकर करण
जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान ऋतिक और सबा की फोटोज ने सोशल
मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। कहा गया था कि उस पार्टी में ऋतिक ने सबा को अपनी
गर्लफ्रेंड के तौर पर सबसे मिलवाया था। वहीं उस पार्टी में ऋतिक की एक्स वाइफ
सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थी।

Advertisement
Next Article