W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में भारी मात्रा में हथियार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

01:49 AM Sep 15, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
दिल्ली में भारी मात्रा में हथियार बरामद  चार आरोपी गिरफ्तार  जांच जारी
Advertisement

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के नारकोटिक्स और रेंज-2 की टीम ने अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से 15 पिस्तौल, 150 कारतूस और 8 मैगजीन बरामद कीं। यह कार्रवाई इंटर स्टेट सेल ने की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद साजिद, अनिकेत, विशाल राणा और सौरभ हैं। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी मेरठ से 30 से 35 हजार रुपए में पिस्तौल खरीदते थे और फिर उन्हें दिल्ली और आसपास 50 से 60 हजार रुपए में बेचते थे। जांच के दौरान आरोपी मोहम्मद साजिद का नाम गैंगस्टर नीरज बवानिया से भी जोड़ा गया है।

अवैध हथियारों का कारोबार

डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदौरा ने मीडिया से बात करते हुए बताया, कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हमने 15 पिस्तौल, 8 अतिरिक्त मैगजीन और 150 कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले की जानकारी जुटाने में काफी मेहनत लगी। शुरुआत में हमने साजिद की पहचान की थी। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों में से केवल अनिकेत का पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि बाकी तीन पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इस गिरफ्तारी को दिल्ली में अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इंदौरा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ये लोग कितने समय से यह काम कर रहे थे और किस-किस को अभी तक हथियार सप्लाई किए हैं, सभी की जांच की जाएगी।

क्राइम ब्रांच ने रोहिणी से आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 13 सितंबर को रोहिणी सेक्टर-11 इलाके से आकाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए थे। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि आरोपी आकाश की पारिवारिक हालत कमजोर थी। उसका पिता रिक्शा चालक है। बीए प्रथम वर्ष तक पढ़ाई करने के बाद 2017 में उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वर्ष 2024 में उसने अपने साथी राहुल यादव के साथ मिलकर पीतमपुरा टीवी टावर के पास 25 लाख रुपए की डकैती की थी। इसमें उसके हिस्से से 3 लाख रुपए बरामद हुए थे। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा अपराध करना शुरू कर दिया था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×