टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Myanmar में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर खाक

04:34 PM Dec 08, 2023 IST | R.N. Mishra

Myanmar के मांडले क्षेत्र के मदाया टाउनशिप में आग लगने से 11 घर जलकर खाक हो गए। यहां की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी।

यह हादसा तब हुआ जब पांच साल का एक बच्चा माचिस से खेल रहा था और बिस्तर में आग लग गई। बचाव दल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि बाद में आग उस घर से दूसरे घरों तक फैल गई और 11 घर जल गए।

म्यांमा एलिन्न अखबार ने कहा कि मांडले क्षेत्र के मडाया टाउनशिप के ताउंगप्योन ग्यी गांव में गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे आग लग गई और लगभग एक घंटे बाद इसे बुझा दिया गया। बचाव दल ने कहा, हमने लोगों को मलबे से बाहर निकाला और आग बुझा दी। अधिकारी ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।

Iraq: बगदाद में American Embassy पर दागे गए रॉकेट, ये वजह आई सामने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article