दुनिया की इन पांच गुप्त जगहों पर इंसानों के जाने पर है पाबंदी
दुनिया में आपको ऐसी कई जगह मिल जाएंगी जो अपनी अनोखी विशेषताओं की वजह से लोकप्रिय होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ ऐसी मशहूर जगह हैं
09:59 AM Dec 29, 2019 IST | Desk Team
दुनिया में आपको ऐसी कई जगह मिल जाएंगी जो अपनी अनोखी विशेषताओं की वजह से लोकप्रिय होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ ऐसी मशहूर जगह हैं जहां पर लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। इन जगहों पर कुछ खास ही लोग जा सकते हैं। चलिए बताते हैं दुनिया की ऐसी ही 5 अनोखी जगहों के बारे में जहां लोगों को जाने की इजाजत नहीं है।
Advertisement
द ग्रैंड श्राइन ऑफ आईज
द ग्रैंड श्राइन ऑफ आईज जापान के शिंटो में स्थिति है। इस मंदिर में जाने की इजाजत मंदिर के पुजारी के साथ-साथ राजघरानों के परिवार वालों को होती है। इस मंदिर की सबसे दिलचस्प बात है कि हर 20 सालों में इस मंदिर को तोड़ देते हैं उसके बाद इसे दोबारा बनाया जाता है।
भूमिगत बीज भंडराण केंद्र
नॉर्वे के स्वालबर्ड में भूमिगत बीज भंडराण केंद्र है। पहाडों में 430 फीट नीचे यह बना हुआ है। पूरी दुनिया के अलग-अलग प्रजातियों के लगभग 10 लाख बीच इस जगह पर संरक्षित किए हुए हैं। दरअसल आपातकाल के लिए यहां पर इन्हें सुरक्षित किया है। इस जगह पर किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। जो यहां पर काम करते हैं वही लोग यहां पर जाते हैं। साथ ही वो लोग यहां पर जाते हैं जिन्होंने अपने बीज को सुरक्षित रखा हुआ है।
लसकस गुफा
साल 1940 में फ्रांस की लसकस गुफा को खोजा गया था। यह गुफा 20 साल पुरानी है और यहां पर आदिमानव काल के हजारों चित्र हैं। लोगों को इस जगह पर जाने की अनुमति नहीं है। दरअसल गुफा में खतरनाक कीड़े हैं जिनकी वजह से लोगों को यहां नहीं जाने दिया जाता साथ ही गुफा के टूटने का भी खतरा है।
हर्ड आइलैंड
हर्ड आइलैंड ऑस्ट्रेलिया में है जो एक ज्वालामुखीय द्वीप है। यह द्वीप हिंद महासागर की गहराई से निकला है और एक ज्वालामुखी इस पर आज भी सुलग रहा है। यही वजह है कि पर्यटकों यहां जाने की अनुमति नहीं है।
गुप्त अभिलेखागर
गुप्त अभिलेखागार वेटिकन सिटी में है और यहां पर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। पोप और कुछ खास लोग ही इस जगत पर जा सकते हैं। दरअसल सदियों पुरानी किताबों और दस्तावेज यहां पर रखे हुए हैं इसी वजह से लोगों को नहीं जाने दिया जाता।
Advertisement