टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जल-जीवन-हरियाली और बाल विवाह रोकथाम के लिए बिहार में बनाई मानव श्रृंखला, CM नीतीश भी हुए शामिल

इस श्रृंखला में सुबह से ही विभिन्न सड़कों पर स्कूली बच्चे एक-दूसरे के हाथ थामे खड़े हुए। मानव श्रृंखला को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

06:52 AM Jan 19, 2020 IST | Desk Team

इस श्रृंखला में सुबह से ही विभिन्न सड़कों पर स्कूली बच्चे एक-दूसरे के हाथ थामे खड़े हुए। मानव श्रृंखला को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

बिहार में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के साथ नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को अनोखी मानव श्रृंखला बनाई गई। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता जुड़े। इस अनोखी मानव श्रृंखला में तकरीबन सवा चार करोड़ से अधिक लोग शामिल हुए। मानव श्रृंखला कि लम्बाई लगभग 16 हजार किलोमीटर है।
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का दावा है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता के लिए यह संभवत: दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला होगी। राज्य सरकार की ओर से श्रृंखला के नोडल शिक्षा विभाग के साथ ही सभी जिलों ने तमाम तैयारियां पूरी करी। इस श्रृंखला में सुबह से ही विभिन्न सड़कों पर स्कूली बच्चे एक-दूसरे के हाथ थामे खड़े हुए। 
मानव श्रृंखला को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार में शराबबंदी को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी 2017 को तथा 21 जनवरी 2018 को दहेज और बाल विवाह के खिलाफ भी मानव श्रृंखला बनाई गई थी। 
Advertisement
Advertisement
Next Article