Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आ गई इंसानों को धोने वाली Human Washing Machine, कपड़ों की तरह इंसानों को 15 मिनट में कर देगी चकाचक

Human Washing Machine: कपड़ों की तरह इंसानों को धोएगी नई मशीन, 15 मिनट में करेगी साफ

09:36 AM Dec 10, 2024 IST | Khushi Srivastava

Human Washing Machine: कपड़ों की तरह इंसानों को धोएगी नई मशीन, 15 मिनट में करेगी साफ

Human Washing Machine: दुनिया में तकनीकी क्षेत्र में सबसे आगे रहने वाले जापान ने एक बार फिर अनोखा कारनामा कर दिखाया है। जापान ने एक ऐसी वॉशिंग मशीन बनाई है जो इंसान को केवल 15 से 20 मिनट में धो सकती है। आपने अब तक बर्तन धोने और कपड़े धोने वाली मशीनों के बारे में सुना और देखा होगा, (Human Washing Machine) लेकिन अब जापान ने इंसानों को धोने वाली एक वॉशिंग मशीन तैयार की है।

स्पा जैसा अनुभव देने वाली मशीन
जापान की एक साइंस कंपनी द्वारा बनाई गई इस वॉशिंग मशीन का नाम “मिराई निंगेन सेंटाकुक” (Mirai Ningen Sentakuki) है। यह मशीन उपयोगकर्ता को एक स्पा जैसा अनुभव प्रदान करती है। इसमें एडवांस्ड वॉटर जेट्स और माईक्रो एयर बबल्स का इस्तेमाल किया जाता है, (Human Washing Machine) जो शरीर की सफाई के लिए मददगार होते हैं। जापानी मीडिया के मुताबिक, यह मशीन AI की मदद से पहले इंसान के शरीर का विश्लेषण करेगी और फिर शरीर की जरूरत के हिसाब से उसे साफ करेगी।

मशीन कैसे काम करेगी?
अब जानिए कि यह मशीन कैसे काम करेगी। सबसे पहले, इंसान को एक पारदर्शी पॉड में बैठना होगा, जो गर्म पानी से आधा भरा हुआ होता है। इसके बाद, हाई स्पीड जेट्स से छोटे-छोटे बुलबुले बनना शुरू हो जाएंगे। ये बुलबुले आपकी त्वचा पर फूटकर उसमें मौजूद गंदगी को साफ करेंगे। इसके साथ ही, (Human Washing Machine) यह मशीन शरीर की जानकारी भी इकट्ठा करती रहती है ताकि यह सुनिश्चित कर सके कि शरीर के तापमान के हिसाब से धुलाई हो। इतना ही नहीं, इस मशीन का उपयोग मानसिक शांति देने के लिए भी किया जा सकता है, क्योंकि यह दिमाग को शांत करने में मदद करती है।

मशीन कब लॉन्च होगी?
यह वॉशिंग मशीन जापानी कंपनी सान्यो इलेक्ट्रिक द्वारा 1970 के दशक में पेश की गई एक समान अवधारणा से प्रेरित है। अब इसका आधुनिक संस्करण ओसाका एक्सपो 2025 में पहली बार प्रदर्शित होने के लिए तैयार है, जहां लगभग 1,000 लोगों को इसका ट्रायल मिलेगा। परीक्षण के बाद, (Human Washing Machine) इस मशीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा।

स्वचालित बाथटब के लिए रिजर्वेशन
कंपनी अपनी वेबसाइट पर पहले ही स्वचालित बाथटब के लिए लोगों का रिजर्वेशन ले रही है। कंपनी के (Human Washing Machine) अध्यक्ष यासुकी आओयामा ने पिछले साल एक बायन में कहा था, “हम इस प्रोजेक्ट में लगभग 70 प्रतिशत तक पहुंच चुके हैं। हम एक्सपो के दौरान 1,000 सामान्य आगंतुकों को इसका उपयोग करने का अवसर प्रदान करेंगे।”

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

Source: @MarioNawfal (x)

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोग इसे लेकर जमकर चर्चा करने लगे। यूजर्स के रिएक्शन देखने लायक थे। @MarioNawfal नाम के एक एक्स अकाउंट से यह जानकारी शेयर की गई थी, (Human Washing Machine) जिसे अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर मजाक भी बना रहे हैं। कुछ ने लिखा कि अब इंसान को “सुपर लेजी और कॉज़ी” बनने से कोई नहीं रोक सकता, तो कुछ ने कहा कि “यह एक ऐसा काम था जिसमें इंसान थोड़ा मेहनत करता था, अब वह भी आसान कर दिया।”

Advertisement
Advertisement
Next Article