W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को अयोध्या जाएंगे CM ठाकरे

मुख्यमंत्री के रूप में 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे अयोध्या में दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने 28 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

09:44 AM Mar 06, 2020 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री के रूप में 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे अयोध्या में दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने 28 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को अयोध्या जाएंगे cm ठाकरे
Advertisement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को अयोध्या आएंगे। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे से पहले व्यवस्था का जायजा लेने उनकी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे अयोध्या में दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने 28 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। जानकारी के मुताबिक उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और पुत्र व मंत्री आदित्य ठाकरे के भी आने की संभावना है।
Advertisement
शिवसेना के कार्यकर्ताओं को लेकर एक विशेष ट्रेन शुक्रवार शाम मुंबई से अयोध्या पहुंच रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों से भी पार्टी के कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचने लगे हैं। केंद्र द्वारा शहर में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण की देखरेख के लिए एक ट्रस्ट का गठन किए जाने के एक महीने बाद ठाकरे अयोध्या आ रहे हैं। शिवसेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ कुछ और मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी अयोध्या आएंगे।

Yes Bank मामले में ओवैसी ने पुछा सवाल- क्या हमारी बचत बैंकों में सुरक्षित ?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे का अयोध्या का दौरा इस संदेश के तौर पर देखा जा सकता है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार चलाने के बावजूद उन्होंने अपने हिंदुत्व के एजेंडे को छोड़ा नहीं है। वहीं शिवसेना की राज्य इकाई ने बताया कि ठाकरे परिवार शनिवार सुबह यहां आएगा। वह राज्य के विमान से यहां आएंगे और सीधे राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मुंबई लौटने से पहले एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित कर सकते हैं। मुंबई से अयोध्या तक आने के लिए और वापसी के लिए कार्यकर्ताओं के लिए विशेष रेलगाड़ी की बुकिंग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के माध्यम से की गई है। यह रेलगाड़ी शनिवार रात वापस मुंबई के लिए रवाना होगी।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×