टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भाजपा जदयू और वी आई पी पार्टी के नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ किया जाप ज्वाइन

युवा महासंगठन के प्रदेश महासचिव शनि सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह, भारतीय लोकमंच पार्टी के प्रदेश महासचिव श्यामनन्दन सिंह आदी प्रमुख हैं।

10:54 AM Jan 04, 2020 IST | Desk Team

युवा महासंगठन के प्रदेश महासचिव शनि सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह, भारतीय लोकमंच पार्टी के प्रदेश महासचिव श्यामनन्दन सिंह आदी प्रमुख हैं।

पटना  पार्टी के कार्यालय में आज बिहार के विभिन्न पार्टियों से आए नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनाधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने इन नेताओं को माला पहना कर पार्टी की सदस्यता  ग्रहण कराई। शामिल हुए नेता और कार्यकर्ता बिहार के विभिन्न जिलों से आए थे। इन  नेताओं में भाजपा युवा जिला उपाध्यक्ष  मनीष जी, वी आई पी पार्टी  के प्रदेश सचिव सुनील साहनी ,जदयू क्षत्रिय युवा महासंगठन के प्रदेश महासचिव शनि सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह, भारतीय लोकमंच पार्टी के प्रदेश महासचिव श्यामनन्दन सिंह आदी प्रमुख हैं।
इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने कहा कि हमारी पार्टी संविधान बचाने के साथ साथ शिक्षा और स्वास्थ्य  और रोजगार के मुद्दे पर लड़ रही हैं। इन लोंगो को साथ आने से जाप को मजबूती मिलेंगी। पाप्पू यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बिहार के असली मुद्दे शिक्षा स्वास्थ और रोजगार पर बात नहीं करती हैं। उसका एकमात्र एजेंडा है साम्प्रदायिक वातावरण तैयार करना। लेकिन जाप का कार्यकर्ता देश बचाने की लड़ाई लड़ता रहेगा। इन नेताओं के साथ साथ बिक्की कुमार, अजय कुमार, धीरज कुमार, पिंटू कुमार , सतीश कुमार, सूरज कुमार, रंजीत कुमार सहित कई लोंगों ने जाप की सदस्यता ग्रहण की।
Advertisement
Advertisement
Next Article