For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

डॉ ज्योति पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन, सम्राट ने किया स्वागत

03:14 PM Sep 26, 2023 IST | Alok Kumar Mishra
डॉ ज्योति पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन  सम्राट ने किया स्वागत

पटना,(चौधरी) बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में जदयू के गया जिले के कद्दावर नेता विनोद दांगी, गया की जिला पार्षद डॉ ज्योति पासवान, पूर्व जिला पार्षद मुसाफिर पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आए लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि
भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को दो बार, लालू प्रसाद को पहली बार और नीतीश कुमार को पांच बार कंधे पर बैठाकर सीएम बनाया, लेकिन अब भाजपा किसी को भी कंधे पर बैठाना बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का आशीर्वाद मिला और जो जनभावना दिखाई पड़ रही है, उससे तय है कि 2025 में भाजपा की यहां सरकार बनेगी।

गया की जिला पार्षद डॉ ज्योति पासवान, अलखदेव पासवान, संतोष कुशवाहा, जयंत कुशवाहा, अभय दांगी, शबनम सिंह तथा रमेश प्रसाद सिंह को भी श्री चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि आज गया, औरंगाबाद और नवादा के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी दो लाख मतों से चुनाव जीते थे और इस बार जो जनभावना है, उससे तय है कि अगले साल होने वाले चुनाव में तीन लाख से ज्यादा वोट से जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कमिटमेंट और निश्चित समय सीमा के तहत सभी घरों तक पानी, बिजली और गरीबों के लिए पक्का मकान, रसोई गैस कनेक्शन देकर गरीबों का कल्याण का काम किया है। जी 20 के जरिए भारत ने दुनिया में खुद को श्रेष्ठ साबित किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण भारत का विश्व में डंका बज रहा हैं।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान के जरिए चांद पर कदम रखने के बाद अब हमारे वैज्ञानिक सूर्य की ओर बढ़ गए हैं। उन्होंने महिला आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल तक किसी ने नारी शक्ति का वंदन करने को नहीं सोचा। आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला आरक्षण दोनो सदनों में पास हो गया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नए सदस्य की ताकत से तय है कि 2024 मे बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा जीतेगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि बिहार के लोगों का आशीर्वाद मिला और जो जनभावना दिखाई पड़ रही है, उससे तय है कि 2025 में भाजपा की यहां सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी दावा करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व अगर मंडल अध्यक्ष को भी बिहार का मुख्यमंत्री बना देती है तो वह भी नीतीश कुमार से बेहतर मुख्यमंत्री साबित होगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Alok Kumar Mishra

View all posts

Advertisement
×